कतरास में मनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
कतरास कतरास कोयलांचल में गुरुवार को आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कतरास: कतरास कोयलांचल में गुरुवार को आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कतरास, तेतुलमारी, महुदा, सिजुआ, गोमो, बाघमारा, हरणा, लोयाबाद, निचितपुर आदि इलाके में नेताजी को नमन किया गया। किड्स केयर स्कूल रानीबाजार में बच्चों व अध्यापकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। कतरासगढ़ स्टेशन परिसर में नेताजी की तस्वीर पुष्पहार अर्पित किया गया। मौके पर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद राजा, थानेदार आरके राम, निमाई चटर्जी, परवेज इकबाल, रामवचन पासवान, भैरवनाथ महतो, बिक्की मालाकार, विजय कुमार, श्रीनिवास सिंह, रामू तुरी, किशन पंडित, ललित सिंह, जमील अंसारी, मुख्तार खान, अजय सिंह आदि मौजूद थे।
तेतुलमारी: सुभाष चौंक स्थित नेताजी की आदमकद प्रतिमा के सामने राजनीतिक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें सलामी दी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, समाजसेवी सुब्रत चटर्जी, पार्षद छोटू सिंह, पीओ अमित कुमार सिन्हा, डॉ. एससी मिश्रा, रिकू महतो, मो. आजाद, मनोज रवानी, शिव प्रसाद महतो, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, परमेश्वर झा आदि मौजूद थे। गोमो-गोमो बाजार: गोमो स्टेशन प्लेटफार्म संख्या दो पर नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ राजनीतिक, सामाजिक संगठन के लोग भी मौजूद थे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नन्हे तारे स्कूल, बंगाली एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित अन्य संगठन के लोग मौजूद थे। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डॉ. बीके सरकार, सीवाईएम बीसी मंडल, शैलेंद्र कुमार, एके सिंह, एसके झा, बसंत वर्णवाल, संतोष कुमार, बबन राम, एसएन मंडल, त्रिपुरारी कर्ण, राजेंद्र सिंह उर्फ रवि, अप्पू चटर्जी, हन्नी नारंग, राजीव सोनी, सुमन वर्णवाल, प्रकाश अग्रवाल, नंदलाल कुमार, अनूप कुमार, जगदीश चौधरी, दिनेश महतो, विजय मोहली आदि ने पुष्पहार अर्पित किया। निचितपुर : रेंगुनी में नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। नेताजी स्पोर्टिंग क्लब व वॉलेंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 51 लोगों ने रक्तदान किया। छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पवन महतो, जिप सदस्य प्रियंका पाल, अनंतनाथ सिंह, अजय कुमार सिंह, मंजीत सिंह, देवाशीष पाल, रंजीत कुमार, दिनेश यादव, रंजीत सिंह, लक्ष्मीकांत सिन्हा, पार्थ सारथी दत्ता, मानस रंजन पाल आदि मौजूद थे। महुदा: रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय में बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव एवं प्रधानाध्यापक मधुसूदन महतो ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुखिया चक्रधारी महतो, डॉ. सेवा प्रसाद, मुरलीधर शर्मा, अनाथ मिश्रा, श्यामाकांत गुप्ता, कादिर शेख, अब्दुल जब्बार अंसारी, सोमर महतो, शिवाकर महतो आदि मौजूद थे।