सिंदरी कॉलेज के छात्रों ने चलाया गांव में सफाई अभियान
¨सदरी कॉलेज के छात्रों ने परसबनिया गांव में स्वच्छता अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 04:21 PM (IST)
¨सदरी (धनबाद) : ¨सदरी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के सदस्य छात्रों ने गुरुवार को परसबनिया गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। सदस्यों ने स्वच्छता अभियान के साथ-साथ ग्रामीणों को हमेशा स्वच्छ रहने के लिए जागरूक भी किया। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया। सदस्यों ने कूड़े व कचड़े को जमा करना के बाद आबादी से दूर जमीन में गाड़ दिया। ताकि वह बाद में मिट्टी बन जाये। विष्णु यादव, विवेक देवघरिया, प्रदीप कुमार, नागेंद्र रजक, अमरनाथ तिवारी, आशीष कुमार ¨सह, हर्षा श्रीवास्तव, करिश्मा कुमारी, अजय कुमार थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें