Move to Jagran APP

छह दिन की हड़ताल के बाद पांच माह के वेतन पर माने झमाडा कर्मी, हड़ताल खत्म

बुधवार देर शाम को नगर आयुक्त सह झमाडा एमडी के साथ छह सूत्री मांगों पर सकारात्मक वार्ता के बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने की विधिवत घोषणा की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 12:04 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 12:04 PM (IST)
छह दिन की हड़ताल के बाद पांच माह के वेतन पर माने झमाडा कर्मी, हड़ताल खत्म
छह दिन की हड़ताल के बाद पांच माह के वेतन पर माने झमाडा कर्मी, हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, धनबाद : झमाडा में पिछले छह दिनों से चली आ रही हड़ताल खत्म हो गई है। बुधवार देर शाम को नगर आयुक्त सह झमाडा एमडी के साथ छह सूत्री मांगों पर सकारात्मक वार्ता के बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने की विधिवत घोषणा की। वैसे झमाडा में एक गुट पहले ही हड़ताल से वापस हो चुका था। एमडी राजीव रंजन ने कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल को मिठाई खिलाकर हड़ताल खत्म कराया। इससे छह दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रही 10 लाख की आबादी को राहत मिली।

loksabha election banner

गुरुवार से लोगों को पानी मिलने लगेगा। झरिया से लेकर कतरास में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। बुधवार शाम 7.30 बजे एमडी कार्यालय में जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हड़ताली कर्मियों के साथ वार्ता शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के दौरान छह सूत्री मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी। कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल पांच महीने के वेतन पर हड़ताल खत्म करने पर राजी हो गया। एक माह का वेतन भुगतान कर दिया गया है। शेष चार महीने का वेतन शीघ्र भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया गया। नगर विकास विभाग मंत्री के दिल्ली से लौटते ही जल दर वृद्धि की घोषणा की जाएगी। नगर विकास विभाग के सचिव द्वारा प्राधिकार कर्मियों का वेतन छह महीना में नियमित करने के वादे का भरोसा दिलाया गया। जल दर की अधिसूचना जारी होने के बाद झमाडा में छठा वेतनमान लागू किया जाएगा। वार्ता में प्राधिकार प्रबंधन की ओर से तकनीकी सदस्य, प्रभारी सचिव, लेखा पदाधिकारी, कार्मिक पदाधिकारी, संपर्क पदाधिकारी और कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की ओर से राजू बाल्मीकि, सुरेंद्र प्रसाद, राधा रमण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, जनता मजदूर संघ नेता केडी पांडेय, अखिलेश सिंह, राज किशोर, मिथिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.