धनबाद, जेएनएन। धनबाद शहर से सटे चांदमारी में गुरुवार सुबह एक चमगादड़ पाया गया। चमगादड़ के रूप-रंग और विशालकाय आकार देखकर लोग दंग रह गए। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे पृथ्वी पर उड़ने वाला कोई कुत्ता आ गया हो। मुंह, दांत और कान सब कुत्ते की तरह लग रहे थे। इस अजीब चमगादड़ को देखने के लिए भीड़ लग गई।
चांदमारी में लोगों की नजर एक दीवार पर पड़े चमगादड़ पर पड़ी। वह उड़ नहीं पा रहा था। उसकी लंबाई करीब तीन फुट थी। दांत भी कुत्ते की तरह बड़े-बड़े थे जो डरावने लग रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने पहले कभी भी ऐसा विचित्र चमगादड़ नहीं देखा था।
विचित्र चमगादड़ मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली। देखने वालों की भीड़ लग गई, जैसे कोई मदारी आया हो। बाद में लोगों ने चमगादड़ को चांदमारी जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप