Move to Jagran APP

चुनावी बेला में कांग्रेस को याद आया संगठन, धनबाद में बनी 195 सदस्यीय जंबो कमेटी

रमेश कुमार जिंदल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी अजीत महतो व प्रदीप राय और कार्यालय सचिव पप्पू तिवारी बनाए गए हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 02:24 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 02:24 PM (IST)
चुनावी बेला में कांग्रेस को याद आया संगठन, धनबाद में बनी 195 सदस्यीय जंबो कमेटी
चुनावी बेला में कांग्रेस को याद आया संगठन, धनबाद में बनी 195 सदस्यीय जंबो कमेटी

धनबाद, जेएनएन। अब जब चुनावी बेला आन पड़ी है झारखंड प्रदेश कांग्रेस को संगठन की याद आई। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने जिला कांग्रेस कमेटी को हरी झंडी दे दी है। जिला कांग्रेस की जंबो कमेटी बनाई गई है। 190 पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की जंबो कमेटी को स्वीकृति दी गई है। पूर्व में अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा व शंकर प्रजापति को ही पद दिया गया था। अब उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन सचिव व कार्यकारी सदस्यों का पद बहाल कर दिया गया है। जिला कमेटी में 26 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव, 61 सचिव, 29 संगठन सचिव व 30 कार्यकारी सदस्य बनाए गए हैं। वहीं, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक व ओपी लाल, प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन अजय कुमार दुबे, विजय झा व एके झा को विशेष आमंत्रित सदस्य में रखा गया है। रमेश कुमार जिंदल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी अजीत महतो व प्रदीप राय और कार्यालय सचिव पप्पू तिवारी बनाए गए हैं। 

loksabha election banner

योगेंद्र, मनोज व अनवर सहित कई बने उपाध्यक्षः उपाध्यक्ष पद में पुराने के साथ नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है। योगेंद्र सिंह योगी, माला झा, अनिल साव, मनोज सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, रामप्रीत यादव, राशिद रजा अंसारी, किरिट भूषण रुज, मंटू दास, सुरेश चंद्र झा, मोहन मुखी, अनवर शमीम, मुख्तार खान, शाहिदा कमर, एनकेएन सिन्हा, चंद्र मोलेश्वर सिंह चौधरी, पंकज राय, उमा चरण महतो, डॉ. अरुण कुमार सिंह, मो. शकील अहमद, महेंद्र पांडेय, रामनाथ सिंह, तेज प्रकाश पांडेय, बिरेंद्र पासवान, जगनारायण सिंह व मुरली तुरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

सतपाल, दिनेश, शेखर समेत 36 बने महासचिवः जिला कमेटी में सतपाल सिंह ब्रोका, देवकुमार पासवान, चंद्रदीप यादव, किशोर, दिनेश सिंह, कालीचरण महतो, भगवान दास, आशीष मांझी, संजय सिंह चौधरी, रेखा देवी, बिदेश सिंह, लगनदेव यादव, मोइन अंसारी, अक्षयवर प्रसाद, मो. क्यूम खान, शेखर सहाय, सुबोध प्रसाद राय, आरिफ आलम, रामवृक्ष यादव, शशिभूषण तिवारी, गंगा बाल्मीकि, माधव सिंह, सत्येंद्र चौहान, सरफद्दीन अंसारी, बिलकिस खानम, श्रीराम चौरसिया, हरदेव मंडल, सोनू दुबे, जितेश सिंह, रामप्रवेश शर्मा, अश्विनी महतो, इजहार अहमद बिहारी, राजीव रंजन चौबे, नागेंद्र सिंह, रामजी तिवारी व मो. जिन्ना को महासचिव बनाया गया है।

बिरेंद्र, अरुण समेत बासुदेव बने कार्यकारिणी सदस्यः कार्यकारिणी सदस्य में 30 कांग्रेसियों को स्थान दिया गया है। बिरेंद्र अंबष्ठ, बासुदेव गुप्ता, भोला राम, अब्दुल अंसारी, जितेंद्र मोदक, अरुण कुमार सिंह, भोलानाथ सिंह, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, नरेंद्र शर्मा, रणधीर ठाकुर, कपिलदेव सिंह, भागीरथ सिंह, वारिस खान, मदन लाल खन्ना, गणेश बहादुर सिंह, दिलीप साव, एसएस जामा, संतोष महतो, सरयू सिंह, रामजी तिवारी, विश्वनाथ सिंह आदि कार्यकारी सदस्य बनाए गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.