JAC Board Result Issue: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को कड़ी निंदा करती है श्रीराम सेना संगठन
कोला कुसमा बाईपास के समक्ष शनिवार को श्रीराम सेना का बैठक की गई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि धनबाद प्रशासन गुंडों और बदमाशों को छोड़कर छात्र और छात्राओं पर लाठी चला रही है।
जासं, धनबादः कोला कुसमा बाईपास के समक्ष शनिवार को श्रीराम सेना का बैठक की गई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि धनबाद प्रशासन गुंडों और बदमाशों को छोड़कर छात्र और छात्राओं पर लाठी चला रही है। धनबाद प्रशासन को मालूम होना चाहिए की धनबाद में जब भी छात्रों पर अत्याचार हुआ है तो छात्रों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। जिला के तमाम छात्रों और छात्राओं को श्रीराम सेना पूर्ण रूप से समर्थन करती है। सिंह ने यह भी कहा कि एसडीओ द्वारा लाठी भांजा जा रहा था, छात्रों को पीटा जा रहा था।
उसी समय सूबे के मंत्री, विधायक उपायुक्त के साथ उपायुक्त कार्यालय में मीटिंग चल रही थी। छात्रों द्वारा बाहर उपायुक्त कार्यालय के बाहर किए जा रहे प्रदर्शन को जिला प्रशासन की पुलिस द्वारा समझाया भी जा सकता था पर ऐसा ना कर सड़कों पर घसीट घसीट कर पीटा गया। उनको यह समझ में आनी चाहिए था कि वरीय पदाधिकारियों के साथ कार्यालय के अंदर मीटिंग चल रही है। यहां तक की शनिवार को भी अखिल भारतीय कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन की ओर से लाठियां चलाई गई।
इस पर श्री राम सेना ने कड़ी निंदा की और कहा कि यह बेहद दुखद है। इस पर श्रीराम सेना ने मुख्यमंत्री से मांग करती है कि ऐसे भ्रष्ट प्रशासन अभिलंब धनबाद से हटाया जाना चाहिए और मंत्री को इस्तीफा लेना चाहिए। नहीं तो धनबाद के तमाम राजनीतिक दल एक मंच पर आकर छात्राओं पर हुए अत्याचार का एक साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। देश के प्रधानमंत्री ने नारा दिया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और झारखंड सरकार में बेटी को पीटने के काम हो रही है। मौके पर झारखंड के प्रदेश सचिव हरीश सिंह, समाजसेवी पंकज सिंह, पूर्व छात्र नेता विनोद कुमार सिंह, शेखर पाल, मिलन कुमार, महावीर गुर्जर, अमित मोदक, अंकित दरोगा, संतोष शर्मा, अजय पांडे, भुवन कुमार, सुजल कुमार आदि मौजूद थे।