यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुनिया चले ना श्रीराम के बिना रामजी चले ना हनुमान के बिना...धनबाद के पाथरडीह में बही भक्ति की बयार
बजरंग बली हनुमान बलवान तेरा जग में डंका बाज गया.. आदि भक्ति भजनो पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका था पाथरडीह ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, चासनाला : दुनिया चले ना श्रीराम के बिना रामजी चले ना हनुमान के बिना.., श्रीराम जी की सेना चली.., बजरंग बली हनुमान बलवान तेरा जग में डंका बाज गया.. आदि भक्ति भजनो पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका था पाथरडीह नीचे हाटतल्ला बस्ती स्थित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व पांच दिवसीय श्रीश्री रुद्र अवतार रामायण महायज्ञ के पूर्णाहुति पर सजाए गए मां भगवती के भव्य दरबार का। जिसमे साई राम भजन मंडली धनबाद के भजन कलाकारों ने भजनों की ऐसी गंगा बहाई की सभी उसी में गोता लगाते प्रभु भक्ति में झूमते नाचते रहें।
कारोना ने फीकी कर दी थी रामनवमी
भगवती जागरण की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने सर्वप्रथम बजरंगबली मंदिर व यज्ञ मंडप में माथा टेक झरिया व देश के लोगों के सुख, समृद्धि, शांति की कामना की। समिति के लोगों ने रागिनी सिंह को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। रागिनी सिंह ने यज्ञ समिति के अध्यक्ष साधन महतो व उनके सहयोगियों को ऐसे धार्मिक अनुष्ठान के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना काल के कारण श्रीरामनवमी नहीं मनाई गई थी। लेकिन भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से इस बार बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ पूरे कोयलांचल में मनाया गया।
लहर लहर लहराई रे मेरी मां की चुनरिया...
गणेश वंदना तुम्हे प्रथम पुकारू आज गजानंद आ जाओ से भगवती जागरण की शुरुआत हुई। हनुमान मंदिर से मां की ज्योत दरबार मे लाई गई। भजन कलाकार शंकर ने मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सर झुकाना.., ना हमसे भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा.. आदि भजनो से सबो का मन मोह लिया। गायिका अनीता वर्मा ने दुर्गा है मेरी मां अम्बे है मेरी मां.., किसने सजाया तुझको मइया.., लहर लहर लहराई रे मेरी मां की चुनरिया.., मां शेरावालिए तेरा शेर आ गया..., बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है.., श्रीराम जी की सेना चली.., निमिया के डाल मईया आदि भजनों पर रातभर श्रोताओं को झुमते रहे। यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष साधन महतो व स्थानीय ग्रामीणों व लोगो का सहयोग रहा।
