Move to Jagran APP

डीएवी गिरिडीह ओवरऑल विजेता, मेजबान डीएवी कोयलानगर बना उपविजेता

धनबाद डीएवी स्कूल कोयला नगर में गुरुवार को दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। डीएवी स्कूल गिरिडीह ओवरऑल चैंपियन बना। उपविजेता मेजबान डीएवी स्कूल कोयला नगर रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 05:26 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM (IST)
डीएवी गिरिडीह ओवरऑल विजेता, मेजबान डीएवी कोयलानगर बना उपविजेता
डीएवी गिरिडीह ओवरऑल विजेता, मेजबान डीएवी कोयलानगर बना उपविजेता

धनबाद : डीएवी स्कूल कोयला नगर में गुरुवार को दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। डीएवी स्कूल गिरिडीह ओवरऑल चैंपियन बना। उपविजेता मेजबान डीएवी स्कूल कोयला नगर रहा।

loksabha election banner

बेस्ट प्लेयर डीएवी बरोरा के अमित कुमार रवानी रहे। लड़कियों के वर्ग में डीएवी सेक्टर-4 बोकारो की मान्यता मिश्रा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। एथलेटिक्स के बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार बोकारो विजेता और डीएवी जामाडोबा उपविजेता बना। मुख्य अतिथि झारखंड जोन के क्षत्रीय अधिकारी डॉ. केसी श्रीवास्तव समेत सहायक क्षत्रीय अधिकारी एके पाडे ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में कोयला नगर, अलकुशा, कुसुंडा, दुग्धा, बोकारो, गिरिडीह, स्वांग, सिजुआ, गोड्डा के डीएवी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। समापन समारोह पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। धनबाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सुनील मिश्रा, बंधन टोप्पो, लखन पाल, तरुण पाल, विजय शर्मा, पीएन बनर्जी, गौतम व मिथुन गोराई ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह में खेल प्रशिक्षक सुनील पटनायक, सुखदेव सिंह, मनीष, सुदीप चक्रवर्ती आदि थे।

बालक वर्ग में ये रहे विजेता

- 100 मीटर दौड़ - विक्रांत महतो, डीएवी जामाडोबा

- 200 मीटर दौड़ - बादल कुमार, डीएवी गोड्डा

400 मीटर दौड़ - अमित रवानी, डीएवी बरोरा

800 मीटर दौड़ - अमित रवानी, डीएवी जामाडोबा

1500 मीटर दौड़ - विजय महतो, डीएवी जामाडोबा

लंबी कूद - अक्षत, डीएवी अलकुशा

ऊंची कूद - अमरजीत, डीएवी तेनुघाट

शॉटपुट - अफजल खान, डीएवी दुग्धा

डिस्कस थ्रो - अफजल खान, डीएवी दुग्धा

चार गुणा 400 रिले -डीएवी गोड्डा

-----------

बालिका वर्ग में ये रहीं विजेता 100 मीटर दौड़ - मान्यता मिश्रा, डीएवी बोकारो

200 मीटर दौड़ - मान्यता मिश्रा, डीएवी बोकारो

400 मीटर दौड़- मेघा सिंह, डीएवी कुसुंडा

800 मीटर दौड़ - डिंपल कुमारी, डीएवी जामाडोबा

1500 मीटर दौड़ - अंजली कुमारी, डीएवी जामाडोबा

चार गुणा 400 रिले - डीएवी बोकारो सेक्टर चार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.