'Gangs of wasseypur' का डॉन फहीम का बेटा रज्जान रांची जेल में शिफ्ट Dhanbad News
धनबाद जेल में बंद गैंग्स ऑफ वासेपुर के फहीम खान का बेटा रज्जान खान तथा हार्डकोर अपराधी राजेश चौहान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के विभिन्न जेलों में शिफ्ट किया गया है।
धनबाद, जेएनएन। Gangs of wasseypur के डॉन फहीम खान के बेटे रज्जान खान को रांची जेल में शिफ्ट किया गया है। जबकि राजेश चाैहान को धनबाद जेल से जमशेदपुर के घाघीडीह भेजा गया है। ऐसा सुरक्षा कारणों और जेल से संचालित होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के किया गया है।
धनबाद जेल में बंद गैंग्स ऑफ वासेपुर के फहीम खान का बेटा रज्जान खान तथा हार्डकोर अपराधी राजेश चौहान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के विभिन्न जेलों में शिफ्ट किया गया है। रज्जन खान के खिलाफ धनबाद में कई आपराधिक मामले दर्ज है वहीं राजेश चौहान सूरज गैंग का प्रमुख सदस्य था। सूरज की मौत के बाद से वह गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए काम कर रहा था। राजेश चौहान जो गोधर का रहनेवाला बताया जाता है। उसके खिलाफ रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर गोली चलाने के अलावा जिले भर में कई आउटसोर्सिंग कंपनी से रंगदारी वसूली के लिए गोली चलाने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों और अपराधिक गतिविधयों पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद जेल प्रशासन कुख्यात-विख्यात अपराधियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट करता रहा है। चूंकि, धनबाद जेल में रहने के दाैरान यहां के अपराधी अंदर से गिरोह का संचालन कर हत्या और रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसे देखते हुए जेल प्रशासन दूर-दराज के जिलों में अपराधियों को शिफ्ट करता है।