Move to Jagran APP

राज सिन्हा के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, कहा- धनबाद विधायक निधि के खर्च की भी हो एसीबी जांच

धनबाद नगर निगम के पार्षदों का एक वर्ग मेयर के पक्ष में आ गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्यों की जांच हो लेकिन विधायक निधि से खर्च की गई राशि और कार्यों की भी जांच होनी चाहिए।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 03:20 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:53 PM (IST)
राज सिन्हा के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, कहा- धनबाद विधायक निधि के खर्च की भी हो एसीबी जांच
राज सिन्हा के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, कहा- धनबाद विधायक निधि के खर्च की भी हो एसीबी जांच

धनबाद, जेएनएन। नगर निगम के पार्षदों का एक वर्ग शनिवार को खुलकर मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और निगम के कामकाज के पक्ष में आ खड़ा हो गया है। साथ ही पार्षदों ने धनबाद विधायक राज सिन्हा के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया। इस दौरान बकायदा पत्रकार वार्ता कर मेयर और निगम के कार्यों को ठीक बताया। शनिवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में 15 से अधिक पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि शामिल हुए।

loksabha election banner

वार्ड संख्या 39 के पार्षद शिव कुमार यादव ने कहा धनबाद विधायक ने निगम के 14वें वित्त आयोग की राशि से बनी सड़क, नाली एवं लाइटों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसका सभी पार्षद विरोध करते हैं। नगर निगम के कार्यों की जांच हो, ये अच्छी बात है। लेकिन धनबाद विधायक निधि से खर्च की गई राशि और कार्यों की भी जांच होनी चाहिए। विधायक मद में बनी सड़क, नाली एवं सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच एसीबी से होनी चाहिए।

वार्ड 52 की पार्षद प्रियंका देवी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में निगम की सूरत बदल गई। चारों तरफ काम नजर आ रहा है। धनबाद विधायक ने नगर निगम को बिल्कुल सहयोग नहीं किया, बल्कि सभी विकास कार्यों में अड़ंगा लगाते रहे। यह रवैया अभी भी जारी है।

वार्ड 21 की पार्षद अंदिला देवी ने कहा आज कब्रिस्तान और श्मशान घाट देखने लायक है। बेकारबांध कोई आना नहीं चाहता था, अब यहां लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं। इस अवसर पर अनुरंजन कुमार सिंह, असगरी, रवींद्र प्रसाद, नंदलाल पासवान, सुधीर कुमार, राकेश, रंजीत कुमार, निरंजन कुमार, शिवदत्त कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.