एसएम हाशमी बने धनबाद जूडो संघ के अध्यक्ष
धनबाद : धनबाद जिला जूडो संघ की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हीरापुर मदन स्मृति भवन में एसएम हासमी की अ
धनबाद : धनबाद जिला जूडो संघ की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हीरापुर मदन स्मृति भवन में एसएम हासमी की अध्यक्षता में की गई। पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित झारखंड जूडो संघ के महासचिव परीक्षित तिवारी की देखरेख में धनबाद जूडो संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कमेटी के अध्यक्ष एसएम हाशमी बनाए गए। सचिव पप्पू कुमार, कोषाध्यक्ष विनय रिटोलिया, संरक्षक शकर दयाल बुधिया, कमल पोद्दार व विनोद गिल, वरीय उपाध्यक्ष गोराग दत्ता, उपाध्यक्ष सदन प्रसाद, पवन सोनी, मो. तोरब खान, अमरेंद्र कुमार सिंह व दिनेश मंडल, सह सचिव गणेश कुमार सिंह व मनोज कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार सिंह, सुधीर कुमार, रामपूजन सिंह, रोशन केजरीवाल, अजय राम व प्रभाकर तिवारी को चुना गया। तकनीकी कमेटी का चेयरमैन सुदीप चक्रवर्ती, सचिव आरती सिंह, सदस्य विवेक विशाल, राहुल शर्मा, आरती कुमारी, लता दत्ता, माया कुमारी चौहान, अंजलि सिंह को बनाया गया है। नवनिर्वाचित समिति को झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी व महासचिव व आमसभा के पर्वेक्षक परीक्षित तिवारी ने अपनी शुभकामनाएं दी है।