Move to Jagran APP

जान की परवाह न कर डकैतों से भिड़ गया गृहस्वामी का बेटा, छह डकैत गिरफ्तार

पकड़े गए डकैतों में एक अनु मंडल की दुकान में पहले काम करता था। उसी ने ही डकैतों को सारी जानकारी दी थी। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 12:23 PM (IST)
जान की परवाह न कर डकैतों से भिड़ गया गृहस्वामी का बेटा, छह डकैत गिरफ्तार
जान की परवाह न कर डकैतों से भिड़ गया गृहस्वामी का बेटा, छह डकैत गिरफ्तार

दुमका, जेएनएन। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात गृहस्वामी का बेटा संजय मंडल जान की परवाह न कर डकैतों से भिड़ गया। उसने एक डकैत को पकड़ भी लिया। हालांकि चाकू से हमला कर डकैत भाग निकले। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर छह डकैतों को गिरफ्तार कर किया। 

loksabha election banner

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के काैवा महल में शनिवार की रात डकैतों ने गल्ला दुकानदार अनु मंडल के घर धावा बोला। इसी दाैरान घर वाले जग गए। अनू मंडल का बेटा संजय ने शोर मचाना शुरू किया। साथ ही एक डकैत को पकड़ भी लिया। इसके बाद डकैत ने चाकू से संजय के कान पर प्रहार किया। पकड़ ढीली होते ही डकैत भाग निकला। सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बांसवाड़ी गांव के पास से 6 डकैतों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए डकैतों में एक अनु मंडल की दुकान में पहले काम करता था। उसी ने ही डकैतों को सारी जानकारी दी थी। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। संजय को मोहल पहाड़ी अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.