Move to Jagran APP

Bermo Byelection 2020: अंतिम दिन छह प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, बेरमो विधानसभा सीट से इतने उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Bermo Byelection 2020 बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को अंतिम दिन कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके बाद नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 17 हो गई है। गत चुनाव में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 06:40 PM (IST)
Bermo Byelection 2020: अंतिम दिन छह प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, बेरमो विधानसभा सीट से इतने उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
17 प्रत्याशियों में पूर्व मंत्री व बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह के पुत्र कुमार जयमंगल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

बोकारो, जेएनएन। बेरमो विधानसभा उपचुनाव (Bermo Byelection 2020) को लेकर शुक्रवार को अंतिम दिन कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके साथ ही बेरमो सीट से नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 17 हो गई है। गत विधासभा चुनाव में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे। 17 प्रत्याशियों में पूर्व मंत्री व बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह के पुत्र कुमार जयमंगल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी (Congress Candidate Kumar Jaimangal) हैं। पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल भाजपा (BJP Candidate Yogeshwar Mahto Batul) के और पूर्व मंत्री लालचंद महतो (Former Minister Lalchand Mahato) बसपा (BSP) के प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (CPI) से बैधनाथ महतो तथा मार्क्सवादी समन्वय समिति के टिकट पर शंकर घांसी ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया है। शनिवार 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 19 अक्टूबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप अपना प्रचार कर सकेंगे।

loksabha election banner
  1. भारतीय जनता पार्टी - योगेश्वर महतो बाटुल
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - कुमार जयमंगल
  3. बहुजन समाजवादी पार्टी - लाल चंद महतो
  4. कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया - बैधनाथ महतो
  5. राइट टु रिकॉल पार्टी - सुजीत कुमार वर्णवाल
  6. राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी - पंकज प्रसाद
  7. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) - कालेश्वर रविदास
  8. मार्क्सवादी समन्वय समिति - शंकर घांसी
  9. पीपुल पार्टी आफ इंडिया - बैजनाथ गोराई
  10. आजाद समाज पार्टी - रंजीत कुमार बाउरी
  11. निर्दलीय - द्वारका प्रसाद लाला
  12. निर्दलीय - अजय रेंजन
  13. निर्दलीय - सुनीता टुडू
  14. निर्दलीय - खिरोधर किस्कू
  15. निर्दलीय - दिनेश कुमार मुण्डा
  16. निर्दलीय - समीर कुमार दास
  17. निर्दलीय - कैलाश चन्द्र महतो

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.