विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR: मुख्य निर्वाचन अधिकारी का निर्देश, बीएलओ एप पर 'बुक ए काल' का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें

Published: Thu, 02 Jul 2026 10:34 PM (IST)

SIR: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने एसआईआर कार्य की समीक्षा की और बीएलओ एप पर 'बुक ए काल' सुविधा के प्रभावी उपयोग का निर्देश दिया।

आनलाइन समीक्षा बैठक करते झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार।(फोटो साैजन्य)

आनलाइन समीक्षा बैठक करते झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार।(फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्य की समीक्षा की।

  2. बीएलओ एप पर 'बुक ए काल' के उपयोग का निर्देश।

  3. मतदाताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान प्राथमिकता है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Chief Electoral Officer झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार शाम आनलाइन समीक्षा बैठक कर राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन अधिकारियों एवं हेल्प डेस्क प्रबंधकों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की समीक्षा की। कई जगहों पर बुक ए काल के पेंडिंग रहने पर उन्होंने इसे जल्द दूर करने को कहा।

बैठक में उन्होंने बीएलओ एप के माध्यम से मतदाताओं से बेहतर संवाद स्थापित करने और ''बुक ए काल'' सुविधा का प्रभावी ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी कारणवश बीएलओ या संबंधित अधिकारी मतदाता का फोन काल तत्काल नहीं उठा पाते हैं, तो वे अनिवार्य रूप से ''बुक ए काल'' सुविधा का उपयोग कर संबंधित मतदाता से संपर्क करें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी मतदाता की शिकायत या समस्या का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने सभी उप निर्वाचन अधिकारियों एवं हेल्प डेस्क प्रबंधकों से एसआईआर अभियान के दौरान पूरी गंभीरता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के समन्वित प्रयास से ही निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। आनलाइन बैठक में धनबाद के उप निर्वाचन अधिकारी कालिदास मुंडा, हेल्प डेस्क की आकांक्षा कुमारी, सुमित मिश्रा, विश्वजीत तिवारी, रियाज अंसारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।