Move to Jagran APP

Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण पर बादलों का ग्रहण, झारखंड में नहीं दिखेगा साफ नजारा

रविवार का दिन खास है। सूर्यग्रहण लग रहा है। योग दिवस भी है और साल का सबसे लंबा दिन भी। 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। सुबह पूरा देश योग की मुद्रा में दिखेगा।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 04:12 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 04:12 PM (IST)
Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण पर बादलों का ग्रहण, झारखंड में नहीं दिखेगा साफ नजारा
Surya Grahan 2020: सूर्य ग्रहण पर बादलों का ग्रहण, झारखंड में नहीं दिखेगा साफ नजारा

धनबाद, जेएनएन। रविवार को सूर्यग्रहण लग रहा है। रविवार छुट्टी का दिन है। लोगों ने सूर्यग्रहण के नजारे को देखने को प्लान बना रखा है। धनबाद में सूर्यग्रहण का समय सुबह 10.40 से दोपहर 2.13 तक है। पूरे तीन घंटे 33 मिनट तक सूर्यग्रहण का प्रभाव रहेगा। लेकिन झारखंड और धनबाद के लोगों को सूर्यग्रहण का नजारा देखने में निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि रविवार को झारखंड के आसमान बादल से आच्छादित रहेंगे। इस वजह से सूर्यग्रहण को देखने में कठिनाई हो सकती है। 

loksabha election banner

रविवार का दिन खास है। सूर्यग्रहण लग रहा है। योग दिवस भी है और साल का सबसे लंबा दिन भी। 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। सुबह पूरा देश योग की मुद्रा में दिखेगा। इसके बाद शुरू होगा सूर्यग्रहण। धनबाद में सूर्यग्रहण का समय सुबह 10.40 से दोपहर 2.13 तक है। पूरे तीन घंटे 33 मिनट तक सूर्यग्रहण का प्रभाव रहेगा। मगर धनबाद ही नहीं झारखंड के ज्यादातर हिस्से से सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देखा जा सकेगा। मौसम विभाग ने इससे जुड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्से बादलों से आच्छादित रहने की वजह से सूर्यग्रहण को देखने में कठिनाई होगी।

धनबाद-बोकारो में अगले कुछ देर में तेज गर्जन व बारिश का अनुमान

धनबाद शहर में कई दिनों तक सुहाने मौसम के बाद अब धूप छांव के साथ उमस बढ़ गयी है। मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही झमाझम बारिश के आसार कम हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ देर में धनबाद और बोकारो में तेज गर्जन के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इससे उमस से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को भी दोपहर बाद मौसम बदल गया था। आसमान में काले बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी। पर बाद में परिस्थिति बदल गयी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कई दिनों तक तापमान में ज्यादा  बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि तेज धूप नहीं रहेगी और अधिकतम तापमान 40 के नीचे ही रहेगा। मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव के अनुसार मानसून ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। पर अब सावन जैसी स्थिति बन रही है। अगले कई दिनों तक छिटपुट बारिश का ही अनुमान है।

मंगलवार तक का संभावित तापमान

शनिवार अधिकतम 31  न्यूनतम 24

रविवारअधिकतम 30 न्यूनतम 25

सोमवार अधिकतम 32  न्यूनतम 26

मंगलवार अधिकतम 34 न्यूनतम 24


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.