Move to Jagran APP

धनबाद देखेगा जनता राजा की प्रस्तुति छत्रपति शिवाजी महाराज महानाट्य

देश-विदेश में सफल मंचन के बाद धनबाद में जनता राजा की यह 1100 वीं प्रस्तुति होगी। झारखंड, बिहार व बंगाल में पहली बार इसका मंचन होगा, जिसमें शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा दिखाई जाएगी।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 07:47 PM (IST)
धनबाद देखेगा जनता राजा की प्रस्तुति छत्रपति शिवाजी महाराज महानाट्य
धनबाद देखेगा जनता राजा की प्रस्तुति छत्रपति शिवाजी महाराज महानाट्य

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में 22 से 28 फरवरी तक होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज नाट्य महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा के स्वर्णिम इतिहास को दर्शाया जाएगा।यह नाटक महाराष्ट्र के चर्चित नाट्य ग्रुप जनता राजा महानाट्य प्रस्तुत करेगा।

loksabha election banner

धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने सोमवार को धनबाद क्लब में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज नाट्य महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज नाट्य महोत्सव समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि देश-विदेश में सफल मंचन के बाद धनबाद में जनता राजा की यह 1100 वीं प्रस्तुति होगी। झारखंड, बिहार व बंगाल में पहली बार इसका मंचन होगा, जिसमें शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा दिखाई जाएगी। इस भव्य आयोजन के लिए गोल्फ ग्राउंड में पांच मंजिला महलनुमा मंच बनाया जाएगा। लगभग तीन सौ कलाकार जीवंत नाट्य की प्रस्तुति देंगे, जिसमें कई स्थानीय कलाकार भी रहेंगे। हाथी, घोड़ा व बैलगाड़ी के साथ-साथ आयोजन में गीत-संगीत और थ्री डी इंपैक्ट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस मौके पर नंदलाल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजय गोयल, विनय सिंह, शेखर शर्मा, वेदप्रकाश केजरीवाल, ललित जगनानी, विक्रांत उपाध्याय, विजय तुलस्यान, संजीव व्योत्रा, प्रमोद गोयल, यमेश त्रिवेदी, सुनिल तुलस्यान, रूपेश सिन्हा, मीठू सरिया उपस्थित थे।1985 में शिवाजी पर हुआ था पहला मंचनः जनता राजा तीन घंटे का महानाट्य प्रस्तुति है। गोल्फ ग्राउंड में 22 से 28 फरवरी के बीच प्रतिदिन शाम छह से रात नौ बजे नाट्य का मंचन होगा। नाट्क देखने का शुल्क लगेगा। टिकट का दाम 200 से दो हजार रुपये रखा गया है। एक साथ छह हजार दर्शक नाट्य का आनंद उठा पाएंगे। शिवाजी महाराज नाट्य का पहला मंचन 34 साल पहले वर्ष 1985 में हुआ था और तब से देश विदेश में 1099 मंचन हो चुका है। धनबाद में 1100वीं प्रस्तुति होगी। 

उपराष्ट्रपति को किया जाएगा आमंत्रितः आयोजन समिति से जुड़े विनय सिंह ने बताया कि शिवाजी महाराज नाट्य महोत्सव में पूरे देश से अतिथि पहुंचेगे। उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू समेत कई विशिष्ट अतिथियों को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.