विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित बनेगी फिल्म, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुरू की कवायद

Published: Thu, 05 Feb 2026 06:44 AM (IST)

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित तीन घंटे की फीचर फिल्म बनाने की ...और पढ़ें

शंकर किशोर महतो को बिरसा मुंडा का तस्वीर देते मंत्री। फोटो जागरण

शंकर किशोर महतो को बिरसा मुंडा का तस्वीर देते मंत्री। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, राजगंज। दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के जीवनी पर आधारित तीन घंटे की फीचर फिल्म बनेगी। जिसकी तैयारी की जा रही है। जो लोग गुरुजी साथ रहे हैं उनलोगों की जुबानी से ही बनाने वाली फिल्म तथ्यपरक होगी।

इस सिलसिले में बुधवार शाम झारखंड सरकार के केबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू झामुमो के संस्थापक सदस्य, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रहे राजगंज के लाठाटांड़ निवासी शंकर किशोर महतो से मिलने पहुंचे। उनके आवास पहुंचने के बाद मंत्री ने उन्हें बिरसा मुंडा का तस्वीर देकर सम्मानित किया।

मंत्री ने कहा कि गुरुजी के साथ रहे लोग काफी कम बचे हुए हैं। जिनमें शंकर किशोर ऐसे व्यक्ति हैं जो गुरुजी का काफी करीबी और आंदोलन में साथ रहे हैं। उन्होंने स्व. बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन व एके राय के शुरुआती राजनीति इतिहास के बारे में जाना। साथ ही सोनोत संथाल समाज की स्थापना के बारे में भी जानकारी लिया।

Dhanbad News (16)

(शंकर किशोर महतो से झारखंड आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी लेते मंत्री)

उन्होंने बताया कि फिल्म तथ्यों पर आधारित होगी। जिसमें झारखंड अलग राज्य आंदोलन का स्वरूप कैसा निर्धारित किया गया था। आंदोलन किस तरह चला। इसमें शामिल लोगों को किस परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। कितने लोग जेल गए।

उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए दक्षिण भारत से एक रिसर्च टीम बहुत जल्द झारखंड आएगी। जिन्हें अलग राज्य आंदोलन से जुड़े सक्रिय लोगों को सूची दिया जाएगा। टीम सबसे मिलकर आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम एवं राजनीति परिस्थिति की जानकारी लेगी।

मंत्री ने कहा कि शंकर किशोर की कहानी मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे एवं मिलाएंगे। शंकर किशोर महतो ने 19 जनवरी 1992 में स्थापित बीबीएम जनजातीय उच्च विद्यालय की भविष्य के बारे में बताया। जिस पर मंत्री ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर निवास तिवारी, मंगरूडीह पंचायत की मुखिया आशा देवी, कौशल्या देवी, प्रदीप दे आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- हज यात्रियों के लिए मंत्री इरफान अंसारी की अहम बैठक, स्क्रीनिंग और टीकाकरण पर निर्देश

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक, एक दर्जन प्रस्ताव तैयार