अंतरराज्यीय डकैतों के सरगना को बंगाल पुलिस ने दबोचा, खुद को बताता था बैंक मैनेजर Dhanbad News
West Bengal Police को शेख अकरम की तलाश डकैती आम्र्स एक्ट हथियार सप्लाई चोरी समेत कई मामलों में थी। अकरम अलग-अलग राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर ठिकाना बदलकर रहता है।
By Edited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 11:20 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। बैंक मैनेजर बनकर पिछले चार महीनों से बेकारबांध क्षेत्र के झाडूडीह में स्थित 20-20 अपार्टमेंट में रहे अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के सरगना शेख अकरम को प. बंगाल पुलिस ने भूली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी शेख अकरम ने खुद को एक निजी बैंक का मैनेजर बताकर किराये पर फ्लैट लिया था। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर रविवार को प. बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची और फिर भूली पुलिस के सहयोग से शेख अकरम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से नगदी, तीन मोबाइल, मेडिकल के कागजात और एक कार बरामद किया है। शेख अकरम के साथ एक महिला और चार युवक भी रह रहे थे। पुलिस उन सभी को भी अकरम के साथ ले गई।
बंगाल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शेख अकरम की तलाश डकैती, आम्र्स एक्ट, हथियार सप्लाई, चोरी समेत कई मामलों में थी। उसके पास से बरामद कार भी चोरी की होने की आशंका है। शेख अकरम अलग-अलग राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर ठिकाना बदलकर रहता था। धनबाद में उसका वर्तमान ठिकाना होने की जानकारी पुलिस को थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें