शहादत दिवस पर याद किए गए शक्तिनाथ महतो
फोटो-09 से 12 तक सिजुआ व तेतुलमारी में विधायक पूर्व विधायक सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्ध
फोटो-09 से 12 तक,
सिजुआ व तेतुलमारी में विधायक, पूर्व विधायक सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
टाटा सिजुआ में शहीद की पत्नी ने उनकी प्रतिमा को दूध से नहलाया और की धूप-दीप से पूजा
संवाद सहयोगी,
सिजुआ-तेतुलमारी : शहीद शक्तिनाथ महतो का शहादत दिवस गुरुवार को टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल तथा तेतुलमारी स्थित शक्ति चौक पर मनाया गया। टाटा सिजुआ में शहीद की आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी सूची देवी ने शक्ति की प्रतिमा को दूध से नहलाया और धूप-दीप से पूजा-अर्चना की। पुत्र मनोज कुमार महतो ने लाल-हरा मैत्री संघ का झंडोत्तोलन किया। शक्ति शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शहीदी गीत गया। प्रतिमा पर विधायक ढुलू महतो, पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक राजकिशोर महतो, पार्षद धर्मेंद्र महतो, भाई हरि प्रसाद महतो व सुरेश महतो, हलधर महतो, बीस सूत्री सदस्य सौरभ महतो, हलधर महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, प्राचार्य अरूण कुमार महतो, हरि प्रसाद पप्पू, दुर्गाचरण मरांडी, कार्तिक तिवारी, दिनेश महतो, रंजीत महतो, बसंत महतो सहित स्कूली छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही वहां सप्ताहव्यापी शक्ति मेला भी शुरू हो गया। आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहने के चलते आमसभा नहीं हुई।
विधायक राजकिशोर महतो ने कहा कि झारखंड को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए शक्ति ने जो बलिदान दिया वह अपूरणीय है। मथुरा महतो ने कहा कि शहीद शक्ति झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं में थे। उनके संदेश और विचार को घर-घर तक पहुंचाना होगा, तभी हम शोषण मुक्त झारखंड बना पाएंगे। बैजकारटांड़ स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर पत्नी सूची देवी व पुत्री अंजना देवी ने माल्यार्पण किया गया। कतरास क्षेत्र के जीएम जितेंद्र मल्लिक ने छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। माल्यार्पण करने वालों में पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डॉ. सबा अहमद, नरेश महतो, रिकू महतो, शिव प्रसाद महतो, सपन पंडित, राजगंज कॉलेज के व्याख्याता डॉ.एसएन सिन्हा, बसंत पासवान, सुरेश महतो, रमेश टुडू, रतिलाल टुडू, काशी तुरी, घंटू त्रिगुनाइट आदि शामिल थे।