Move to Jagran APP

Tribute : कोल माफियाओं के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले शक्ति नाथ को किया याद

श्वेता पब्लिक स्कूल मनाइटांड़ बस्ती में शनिवार को झारखंड के क्रांति दूत शहीद शक्ति नाथ महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर मासस नेता राणा चट्टराज एवं विद्यालय प्रधानाचार्य भुनेश्वर महतो व अन्य ने

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 04:30 PM (IST)
Tribute : कोल माफियाओं के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले शक्ति नाथ को किया याद
शहीद शक्तिनाथ महतो की शनिवार को 43 वीं श्रद्धांजलि सभा धनबाद जिला अंतर्गत सिजुआ में

जाटी, धनबाद:श्वेता पब्लिक स्कूल मनाइटांड़ बस्ती में शनिवार को झारखंड के क्रांति दूत शहीद शक्ति नाथ महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर मासस नेता राणा चट्टराज एवं विद्यालय प्रधानाचार्य भुनेश्वर महतो व अन्य ने माल्यार्पण की।  राणा चट्टराज ने कहा कि शक्तिनाथ महतो के बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते। भूख भ्रष्टाचार, सूदखोरों के खिलाफ उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। वे समाजवादी विचार के थे। धनबाद के पूर्व सांसद कामरेड स्व एके राय के संपर्क में आने के बाद पूरे धनबाद जिले में कोयला माफियाओं के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था। एके दा, शिबू सोरेन,  बिनोद बिहारी महतो के साथ उन्होंने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी। लेकिन उनके सपनों का झारखंड आज भी अधूरा है। आज के दिन हम लोगों की यह संकल्प लेना चाहिए कि शक्ति बाबू के सपनों का झारखंड का निर्माण करें। यही हमारा लक्ष्य एवं कर्तव्य होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुनेश्वर महोत्सव, विभूति महतो, चंदन चक्रवर्ती, दिलीप पाल, पल्लवी चटर्जी आदि लोग शामिल थे।

loksabha election banner

धनबादः शहीद शक्तिनाथ महतो की शनिवार को 43 वीं श्रद्धांजलि सभा धनबाद जिला अंतर्गत सिजुआ 12 नंबर में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि ने शहीद शक्तिनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तथा आए हुए अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शहीद शक्ति नाथ महतो ने शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। यही कारण था कि उनकी आवाज को दबाने के लिए हत्या कर दी गई। तथा झामुमो नेता मदन राम ने कहा कि शक्ति नाथ महतो की लड़ाई शोषण और कुरीति के खिलाफ थी। उन्होंने लोगों को घर घर जाकर जगाने का काम किया था। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। मौके पर पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कार्तिक तिवारी, भीम महतो, रवि मंडल, राजू हरी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.