Move to Jagran APP

SSLNT अस्पताल को नहीं मिले अतिरिक्त डॉक्टर व कर्मी तो बंद हो सकती हैं सेवाएं, यहां 5 संक्रमित गर्भवती महिलाएं हैं भर्ती Dhanbad News

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के लिए बना एसएसएलएनटी अस्पताल में हालत बिगड़ सकती है। यहां सेवा दे रहे डॉक्टर और कर्मचारी दो दिनों के बाद क्वारंटाइन पर चले जाएंगे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 07:17 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 07:18 PM (IST)
SSLNT अस्पताल को नहीं मिले अतिरिक्त डॉक्टर व कर्मी तो बंद हो सकती हैं सेवाएं, यहां 5 संक्रमित गर्भवती महिलाएं हैं भर्ती Dhanbad News
SSLNT अस्पताल को नहीं मिले अतिरिक्त डॉक्टर व कर्मी तो बंद हो सकती हैं सेवाएं, यहां 5 संक्रमित गर्भवती महिलाएं हैं भर्ती Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिलाओं के लिए बना एसएसएलएनटी अस्पताल में हालत बिगड़ सकती है। यहां सेवा दे रहे डॉक्टर और कर्मचारी दो दिनों के बाद क्वारंटाइन पर चले जाएंगे। इसके बाद अस्पताल में सेवा पूरी तरह चरमरा जाने की आशंका होने लगी है। दरअसल, डॉक्टर और कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती यहां नहीं की है। इस वजह से दूसरी पाली का रोस्टर नहीं बनाया जा सका है। अब दो दिनों के अंदर डॉक्टर और कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई तो सेवा प्रभावित हो सकती है।

loksabha election banner

पीएमसीएच में कार्यरत हैं 34 कर्मचारी : एसएसएलएनटी अस्पताल के 34 कर्मचारी लंबे समय से पीएमसीएच में सेवा दे रहे हैं। दरअसल, कोरोना से पूर्व में यह अस्पताल बंद था, जिसके कारण यहां के कर्मचारियों को पीएमसीएच में शिफ्ट कर दिया गया था। अब एसएसएलएनटी अस्पताल प्रबंधन ने 34 कर्मचारियों की मांग की है, लेकिन अभी तक कर्मचारी नहीं मिले हैं।

सुविधा नहीं, वेंटिलेटर नहीं, तो कैसे होंगे प्रसव : अस्पताल को कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिलाओं के लिए चिह्मित किया गया है। फिलहाल यहां छह महिलाएं भर्ती हैं, जिसमें 5 महिलाएं गर्भवती हैं। इनमें से दो महिलाओं के प्रसव की तारीख आस पास में ही है। ऐसे में अस्पताल में अभी तक सिजेरियन और नॉर्मल प्रसव की तमाम सुविधाएं और दवाइयां नहीं हैं। अस्पताल प्रबंधन ने पांच अगस्त को सिविल सर्जन, जिला प्रशासन के अधिकारियों से डिलीवरी के लिए दवाएं और जरूरी सामग्रियों की मांग की थी। इसके साथ वेंटिलेटर, लरेंगो स्कोप, ईटी ट्यूब एवं अन्य की मांग की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है।

हमारे कुछ कर्मचारी पीएमसीएच में हैं। उनके वापस आ जाने से काफी सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से इलाज के लिए कुछ जरूरी चीजों की मांग की गई है। -डॉ. रितेश रंजन, अधीक्षक, एसएसएलएनटी अस्पताल, धनबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.