संगोष्ठी में हुई बाल विवाह पर चर्चा
महुदा : पाथरगड़िया पंचायत सचिवालय में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड ग्रामीण्
महुदा : पाथरगड़िया पंचायत सचिवालय में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो व प्रमुख मिनाक्षी रानी गुड़िया ने संयुक्त रूप से किया। बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप को लेकर गोष्ठी को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न महतो ने कहा सरकार महिलाओं के लिए तरह-तरह के योजनाएं धरातल पर ला रही है।
ग्रामीण महिलाएं पहले की अपेक्षा अधिक जागरूक भी हो रही हैं, लेकिन बाल विवाह आज भी समाज के लिए अभिशाप बना हुआ है। नागरिकों को बाल विवाह के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। लोगों को ये भी समझना होगा कि बाल विवाह कानूनी तौर पर अपराध है। इसे रोकने के लिए समाज के हर तबके के लोगों को एकसूत्र में बंधना होगा। तभी हम बेहतर समाज की परिकल्पना कर सकते हैं। बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, बाल कल्याण समिति अनिल कुमार ¨सह, धनंजय प्रसाद महतो, पंचायत समिति सदस्य गयाराम महतो, ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी, सुषमा देवी, भुवनेश्वरी देवी, सुरेंदर पासवान आदि मौजूद थे।