सियालदह राजधानी के इंजन में खराबी, धनबाद-गया रूट पर ट्रेनें लेट; यात्री परेशान
सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण गया और धनबाद के बीच ट्रेन फंस गई, जिससे नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।

इंजन फेल होने से रेल परिचालन प्रभावित। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी
गया-धनबाद के बीच फंसी ट्रेनें, परिचालन बाधित
हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस हुईं लेट
जागरण संवाददाता, धनबाद। नई दिल्ली से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन गया से धनबाद के बीच काफी देर तक फंसी रही। इस वजह से पीछे आ रही नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के पहिए भी थम गये।
बाद में सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के इंजन के दुरुस्त होने के बाद सेवा बहाल हुई। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 33 मिनट लेट से आई। सुबह 6:38 के बजाय 7:11 पर धनबाद आगमन हुआ और हावड़ा एक घंटे लेट से पहुंची।
नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस भी 33 मिनट विलंब से आई। सुबह 6:23 के बदले 6:56 पर धनबाद आगमन हुआ। सियालदह लगभग क घंटे देर से पहुंची।
उपासना एक्सप्रेस कल को परिवर्तित मार्ग से चलेगी
हावड़ा मंडल के बेलमुरी–मसाग्राम खंड में अनुरक्षण कार्य के लिए 18 सितंबर को 01:10 बजे से 02:40 बजे तक 90 मिनट का यातायात एवं विद्युत ब्लाक लिया जाएगा।
इसके कारण 13036 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को कल 18 तारीख को वर्द्धमान–बंडेल–हावड़ा के परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा तथा वर्द्धमान स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
यह भी सूचित किया जाता है कि ट्रेन 22504/36855 ब्लाक से पहले चलने वाली अंतिम ट्रेन होगी। जबकि ट्रेन 13148/15673 ब्लाक के बाद चलने वाली पहली ट्रेन होगी।
