Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sealdah-New Delhi Rajdhani Express का बदला समय, अब देर से पहुंचेगी दिल्ली

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Wed, 09 Dec 2020 11:45 AM (IST)

    Sealdah-New Delhi Rajdhani Express सियालदह से धनबाद तक इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं होगा। गया से नई दिल्ली तक आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक फेरबदल किया गया है। रेलवे में मंगलवार से ही नई व्यवस्था प्रभावी हो गई।

    Hero Image
    सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब 15 मिनट देर से दिल्ली पहुंचेगी (फाइल फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। Sealdah-New Delhi Rajdhani Express  सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब अपने यात्रियों को 15 मिट लेट से नई दिल्ली पहुंचाएगी। सियालदह से धनबाद तक इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं होगा। गया से नई दिल्ली तक आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक फेरबदल किया गया है। रेलवे में मंगलवार से ही नई व्यवस्था प्रभावी हो गई। वापसी में नई दिल्ली से खुलने वाली सियालदह राजधानी अब पांच मिनट लेट से शाम 4.30 पर खुलेगी। धनबाद और सियालदह पहुंचने का समय पहले जैसा ही रहेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    • 02313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पहले दिन 10.35 पर पहुंचती थी, जो अब 10.50 नई दिल्ली पहुंचेगी। 
    •  02314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी पहले नई दिल्ली शाम 4.25 पर खुलती थी, जो अब शाम 4.0 पर खुलेगी। 

    13 से सात मिनट लेट से गोमो पहुंचेगी भुवनेश्वर-आनंदविहार संपर्क क्रांति

    गोमो होकर चलनेवाली भुवनेश्वर-आनंदविहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का टाइम टेबल 13 दिसंबर से बदल जाएगा। यह ट्रेन भुवनेश्वर से 35 मिनट लेट से खुलेगी और सात मिनट देर से गोमो आएगी। लेकिन आनंदविहार सवा घंटे पहले पहुंचाएगी। वापसी में आनंदविहार से लगभग एक घंटे देर से खुलने के बाद भी 35 मिनट पहले गोमो आ जाएगी। वहीं भुवनेश्वर जानेवाले यात्रियों को 25 मिनट पहले पहुंचाएगी। आनंदविहार से टाइम टेबल में बदलाव 15 दिसंबर से प्रभावी होगा। भुवनेश्वर से बुधवार और रविवार तथा आनंदविहार से मंगलवार व शुक्रवार को ट्रेन चलेगी।    

    •  02819 भुवनेश्वर-आनंदविहार 

                   पहले        अब 

    •  भुवनेश्वर शाम 3.40 - शाम 4.15 
    •  गोमो अल सुबह 3.10 - अल सुबह 3.17 
    •  आनंदविहार रात 8.50 - शाम 7.35
    •  02820 आनंदविहार - भुवनेश्वर

                    पहले      अब 

    •  आनंदविहार सुबह 7.05 - सुबह 8.00
    •  गोमो  रात 1.05 - रात 12.30
    •  भुवनेश्वर दोपहर 12.20 - दिन 11.55 

    आज से चलेगी कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन 

    कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन बुधवार से चलेगी। वापसी में आगरा कैंट से कोलकाता के लिए यह ट्रेन 10 दिसंबर से चलेगी। इस ट्रेन की सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 

     02319 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 

    •  कोलकाता - दोपहर 1.00
    • धनबाद - शाम 5.10
    • आगरा कैंट - दिन 10.40

    02320 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 

    • आगरा कैंट - शाम 5.50
    • धनबाद - दिन 11.20
    • कोलकाता - शाम 4.40