Move to Jagran APP

'चूके हुए लोग हार के डर से बना रहे महागठबंधन, 2014 के प्रदर्शन को 2019 में दोहराएगी भाजपा'

प्रियंका के राजनीति में आने से एक बात साफ हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी के रणनीतिकारों ने फेल मान लिया है। इसलिए बैकअप के लिए प्रियंका गांधी को उतारा गया है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 04:11 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 04:11 PM (IST)
'चूके हुए लोग हार के डर से बना रहे महागठबंधन, 2014 के प्रदर्शन को 2019 में दोहराएगी भाजपा'
'चूके हुए लोग हार के डर से बना रहे महागठबंधन, 2014 के प्रदर्शन को 2019 में दोहराएगी भाजपा'
धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विधायक अनंत ओझा राज्य में महागठबंधन को कोई चुनाैती नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा है कि चूके हुए लोग महागठबंधन का हाैवा खड़ा कर रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और राजद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। परिणाम सबको मालूम है। राज्य में लोकसभा की 14 में 12 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज दी थी। इस बार भी सब मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें नया कुछ भी नहीं है। 2019 के चुनाव में भाजपा पिछले प्रदर्शन से अच्छा करेगी। 
एक तरफ विपक्ष जहां महागठबंधन बनाने और सीटों का बंटवारा करने में उलझा हुआ है, झारखंड में भाजपा सीधे चुनावी मैदान में उतर गई है। राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चत करने के लिए मिशन- 14 के तहत पांच कलस्टर बनाकर काम किया जा रहा है। धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र कलस्टर के प्रभारी प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा ने गुरुवार को धनबाद सर्किट हाउस में बैठक कर तीनों लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्य रूप से सांसद पीएन सिंह, मंत्री अमर बाउरी, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, विधायक जयप्रकाश वर्मा, विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा के धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा, राम प्रसाद महतो, मुकेश पांडेय आदि उपस्थित थे। 
चूके हुए कारतूस हैं महागठबंधन के नेताः भाजपा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी ओझा ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि विपक्ष हार के डर से हताश और निराश है। उसे लोकसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसलिए अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए महागठबंधन बना रहे हैं। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा। जनता ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का गठबंधन बना लिया है। जनता के गठबंधन के आगे विपक्ष का महागठबंधन लोकसभा चुनाव में फेल कर जाएगा। चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन बनाने वाले चाहे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हों या बाबूलाल मरांडी या कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, सब चूके हुए कारतूस हैं। 
प्रियंका का राजनीति में आना आश्चर्यजनक नहींः ओझा ने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आना लोगों को आश्चर्यचकित नहीं कर रहा है। वे पहले से ही राजनीति में थीं। हर चुनाव में यूपी में कांग्रेस का प्रचार करती थीं। परिणाम सबको मालूम है। उनके राजनीति में आने से एक बात साफ हो गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी के रणनीतिकारों ने फेल मान लिया है। इसलिए बैकअप के लिए प्रियंका गांधी को उतारा गया है।  

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.