Move to Jagran APP

धनबाद को ठेंगा, रांची से दौड़ेगी सावन स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने रांची से भागलपुर के लिए सावन स्पेशल चलाने की घोषणा कर दी है। रांची से रविवार व बुधवार तथा भागलपुर से सोमवार व गुरुवार को परिचालन होगा।

By Edited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 02:23 PM (IST)
धनबाद को ठेंगा, रांची से दौड़ेगी सावन स्पेशल ट्रेन
धनबाद को ठेंगा, रांची से दौड़ेगी सावन स्पेशल ट्रेन

धनबाद, जेएनएन। धनबाद से सुल्तानगंज होकर भागलपुर तक सावन स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव धरा का धरा रह गया। रेलवे ने धनबाद को दरकिनार कर रांची से भागलपुर के लिए सावन स्पेशल चलाने की घोषणा कर दी। रविवार से चलनेवाली सावन स्पेशल सुल्तानगंज होकर चलेगी। इस ट्रेन का लाभ रांची के साथ-साथ-साथ बोकारो को भी मिलेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने महुदा के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पर अप और डाउन में देर रात महुदा पहुंचने के कारण धनबाद के लोगों का इस ट्रेन में सफर करना मुश्किल होगा। रांची से रविवार व बुधवार तथा भागलपुर से सोमवार व गुरुवार को परिचालन होगा।

loksabha election banner

कब से चलेगी ट्रेन

-रांची से 29 जुलाई से 28 अगस्त - भागलपुर से 30 जुलाई से 27 अगस्त 08611 रांची-भागलपुर रांची - रात 10.50 बोकारो - रात 1.00 चंद्रपुरा - रात 1.35 महुदा - रात 2.20 आसनसोल - तड़के 4.25 जसीडीह - सुबह 7.30 सुल्तानगंज - दोपहर 12.50 भागलपुर - दोपहर 1.30 08612 भागलपुर-रांची भागलपुर - दोपहर 2.20 सुल्तानगंज - दोपहर 2.55 जसीडीह - शाम 7.35 आसनसोल - रात 9.45 महुदा - रात 11.55 चंद्रपुरा - रात 12.28 बोकारो - रात 12.55 रांची - तड़के 4.00 लाखों कांवरिया,

लेकिन सुल्तानगंज के लिए एक भी ट्रेन नहीं: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों से सावन में बाबा बैद्यनाम को गंगा जलार्पण करने लाखों की संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज तक सफर करते हैं। वहां से गंगा जल लेकर देवघर पहुंचते हैं। उनके लिए धनबाद से एक भी ट्रेन नहीं है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए धनबाद डिविजन ने सावन स्पेशल का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था, जिसे स्वीकृति नहीं मिली। दूसरी ओर, पूर्व मध्य रेल के विभिन्न क्षेत्रों से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.