Sardar Patel Jayanti: सरदार पटेल को धनबाद भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद बोले- 370 हटाकर मोदी सरकार पूरा किया सपना
धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कहा कि 70 वर्ष बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर लौह पुरुष के सपने को पूरा किया है और देश को एक सूत्र में पिरोया है। संविधान नहीं होता।
धनबाद, जेएनएन। आजादी के साथ ही देश की एकता-अखंडता पर खतरा उत्पन्न हो गया। राजा, रजवाड़ों को मिलाने की जिम्मेदारी पहले उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आ गयी। निजाम ने धमकी दी कि देश अशांत हो जाएगा। सरदार ने कहा कि तुम भी गिरफ्तार हो जाओगे। सभी राजाओं ने सरेंडर किया, लेकिन कश्मीर में धोखा हो गया। अलग झंडा, संविधान बना दिया गया। यह कहना था धनबाद से भाजपा सांसद पी एन सिंह का। वे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पटेल चौक, पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 70 वर्ष बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर लौह पुरुष के सपने को पूरा किया है और देश को एक सूत्र में पिरोया है। यदि सरदार पटेल को काग्रेस शुरू में ही देश का प्रधानमंत्री बनाती तो कश्मीर में अलग झंडा और संविधान नहीं होता। उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तो सरदार की जयंती भी नहीं मनाती। राजेन्द्र प्रसाद, जेपी की भी नहीं मनाती। हमारी सरकार जब केंद्र में आई तो एकता दिवस के रूप में सरदार पटेल की जयंती मनानी शुरू की।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने सरदार के नक्शे कदम पर चलते हुए किसान समृद्धि योजना शुरू की। उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। 370 हटाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद यू नेता राजू कुमार सिंह ने की। संचालन भाजपा नेता मुकेश पांडे व धन्यवाद ग्यापन पिटू कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सुशील कुमार सिंह, अरविंद सिंह, कौशल कुमार सिंह, दिलीप सिंह, गौरी शंकर सिंह, आदि थे