Move to Jagran APP

झारखंड कांग्रेस प्रभारी से मिल संतोष ने झरिया पर ठोका दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संतोष सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 05:28 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 05:28 PM (IST)
झारखंड कांग्रेस प्रभारी से मिल संतोष ने झरिया पर ठोका दावा
झारखंड कांग्रेस प्रभारी से मिल संतोष ने झरिया पर ठोका दावा
धनबाद, जेएनएन।  कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात कर धनबाद के कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने संगठनात्मक संरचना पर चर्चा की है। साथ ही झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संतोष सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की। सिंह के साथ धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी औरधनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बाबू अंसारी भी थे। उन्होंने झारखंड प्रभारी को धनबाद में कांग्रेस के संगठनात्मक क्रियाकलापों की जानकारी दी। कहा, केंद्र और झारखंड की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 

loksabha election banner

झरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव नीरज सिंह ने लड़ा था। उनकी हत्या हो चुकी है। ऐसे में संतोष ने सक्रियता बढ़ा दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.