Move to Jagran APP

संदेश यात्रा के समापन पर हमलावर रहे राज, अरूप पर साधा निशाना

निरसा में संदेश यात्रा के समापन पर राज सिन्हा ने अरूप चटर्जी के खिलाफ हमला बोला।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 08:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 08:18 PM (IST)
संदेश यात्रा के समापन पर हमलावर रहे राज, अरूप पर साधा निशाना
संदेश यात्रा के समापन पर हमलावर रहे राज, अरूप पर साधा निशाना

संस, निरसा : निरसा में सात दिवसीय अंत्योदय संदेश यात्रा का समापन मंगलवार को हो गया। सातवें दिन निरसा मंडल के पांड्रा कपिलेश्वर मंदिर से यात्रा शुरू हुई। पांड्रा मोड, जामताड़ा रोड, निरसा बाजार होते हुए हड़ियाजाम स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां सभा का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि निरसा विधायक की जहां गोटी सेट नहीं होती, वहां मजदूरों को आगे बढ़ाकर झूठा आंदोलन खड़ा कर देते हैं। उन्हें निरसा की जनता पहचान चुकी है। पिछले चुनाव में गणेश मिश्र के नेतृत्व में मासस का चूल हिला दिया था। महज एक हजार मतों से अरूप चटर्जी चुनाव जीत सके थे। इस बार एक हजार की हार का बदला एक लाख से लेने का संकल्प लेना है? अंत्योदय संदेश यात्रा निकल चुकी है। अब इस यात्रा को रोकने वाला कोई नहीं। यह यात्रा रांची में पहुंचकर ही रुकेगी। इस बार निरसा से भाजपा का ही विधायक होगा।

loksabha election banner

गणेश मिश्र ने कहा कि सात दिवसीय यात्रा के दौरान जो स्नेह निरसा की जनता ने दिया है। वे उसे कभी भूल नहीं सकते। यात्रा के दौरान जनता की कई समस्याएं भी सामने आईं। उनके समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

यात्रा में डबलू बाउरी, जयप्रकाश ¨सह, मन्नू तिवारी, संजय झा, अशोक ¨सह सोलंकी, शिवकुमार दारूका, अशोक गुप्ता, साधन रवानी, मधुरेंद्र गोस्वामी, ¨रटू पाठक, भानु खत्री, मौसमी तिवारी, दुर्गा देवी, नमीता मिश्रा, बेला महतो, रीना चक्रवर्ती, योगेंद्र यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.