विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन भाई-बहनों की कलाकारी पर लाखों कुर्बान, सिर्फ टिक-टॉक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स Dhanbad News

By MritunjayEdited By:
Published: Mon, 01 Jun 2020 03:26 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 07:20 AM (IST)

सनातन ने बताया कि वे पहले यू ट्यूब पर वीडियो बनाकर डाला करते थे। इसके बाद उन्होंने टिक-टॉक को बेहतर प्लेटफॉर्म माना। शुरुआत में उन्हें संघर्ष करना पड़ा।

इन भाई-बहनों की कलाकारी पर लाखों कुर्बान, सिर्फ टिक-टॉक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स Dhanbad News
इन भाई-बहनों की कलाकारी पर लाखों कुर्बान, सिर्फ टिक-टॉक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स Dhanbad News

धनबाद [ राकेश कुमार महतो]। कोयलांचल के सुदूर देहात की एक जोड़ी इन दिनों टिक-टॉक, इंस्टाग्राम और यू ट्यूब पर हिट है। गांव में मिट्टी के घर पर नाचते-गाते इनके वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं। एक-एक वीडियो पर हजारों व्यू मिलते हैं। बालीवुड स्टाइल में इनका नितांत गंवई अंदाज लोगों को खूब भा रहा। सिर्फ टिक-टॉक पर ही इनके 1.3 मिलियन (13 लाख) फॉलोअर्स हैं। हम बात कर रहे हैं धनबाद जिले के ग्रामीण अंचल बलियापुर के निपनिया गांव के सनातन कुमार महतो और उनकी बहन सावित्री कुमारी की। अपनी कलाकारी की बदाैलत दोनों सोशल मीडिया के सनसनी बन गए हैं।

नाैकरी नहीं मिली तो कला के रास्ते बुलंदियों पर पहुंचने का संजोया सपना

किसान परिवार से जुड़े सनातन कुमार महतो व उनकी बहन सावित्री कुमारी गांव में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की है। सनातन ने एमए की शिक्षा प्राप्त की है तो सावित्री भी ग्रेजुएशन पूरी कर चुकी है। एमए की शिक्षा के बाद भी नाैकरी नहीं मिली तो सनातन अपने खेतों में ही हाथ आजमाते हैं। साथ-साथ कला की साधना शुरू की। नृत्य में करियर बनाने की ठानी और शुरू हो गए। नृत्य का वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया। शुरू में सफलता नहीं मिली। अपना यू-ट्यूब चैनल बनाया। इंस्टाग्राफ पर खूब वीडियो शेयर किया। टिक-टॉक को भी माध्यम बनाया। अचानक हिट हो गए। आज के दिन टिक-टॉक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर हैं। इस मंच पर सनातन और उनकी बहन के नृत्य का 3 हजार से ज्यादा वीडियो उपलब्ध हैं।

इतना आसान भी नहीं था सोशल मीडिया पर सुपर स्टार बनना

सनातन और उनकी बहन को जो आज लोकप्रियता मिली है वह उतनी आसान भी नहीं थी। सनातन ने नृत्य शुरू किया तो अपोजिट की आवश्यकता थी। गांव में काैन अपोजिट होगा ? सामाजिक लोक-लाज के कारण जब कोई लड़की तैयार नहीं हुई तो सनातन ने अपनी बहन को ही साथ में नृत्य करने के लिए तैयार किया। इसी के साथ यह जोड़ी चल पड़ी। दोनों ने साबित कर दिखाया कि अगर कोई काम लगन से किया जाय तो पूरी कायनात सफलता दिलाने के लिए आपके साथ हो लेती है। इनका एक नृत्य का वीडियो 'प्यार हमारा अमर रहेगा' गीत पर बना खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक और युवती परफॉर्म करती नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखता है, कायल हो जाता है। लाइक और शेयर का सिलसिला जारी है। इस वीडियो को  लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया है। 

आर्थिक तंगी के कारण नृत्य क्लास छोड़ना पड़ा
सनातन ने बताया कि वे पहले यू ट्यूब पर वीडियो बनाकर डाला करते थे। इसके बाद उन्होंने टिक-टॉक को बेहतर प्लेटफॉर्म माना। शुरुआत में उन्हें संघर्ष करना पड़ा। लेकिन, बाद में उनके वीडियो हिट होने लगे। लोग उन्हें खूब पसंद करने लगे। भाइ-बहनों ने अबतक कई 3 हजार से ज्यादा वीडियो बनाये हैं, जिन्हें अबतक 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सनातन और उसकी बहन सावित्री के घर की माली हालत ठीक नहीं है। सनातन ने बताया कि उसे बचपन से ही डांस का शौक है। उसने अपनी इस प्रतिभा को उभारने के लिए डांस क्लास ज्वाइन किया था, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण क्लास छोड़ना पड़ा। बाद में योगा व मार्शल आर्ट की भी प्रैक्टिस बरमसिया में की।


पढ़ाती भी हैं सावित्री
सावित्री बताती है कि मैं गांव के प्राइवेट स्कूल व घर में कोचिंग क्लास चलाती हूं। उनका कहना है कि वे गांव की लड़कियों की प्रतिभा निखारने का भी संदेश अपने वीडियो के माध्यम से देती हैं। भविष्य के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहती है-देखते हैं किस्मत क्या गुल खिलाती है।