साहस को सलामः डकैत को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
परिवार के लोगों ने न केवल डकैती विफल कर दी बल्कि हिम्मत दिखाते हुए एक डकैत को पकड़ भी लिया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 02:14 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। धनबाद की गोधर रेलवे कालोनी में राम दयाल यादव और उनके परिजनों की बहादुरी से डकैत गिरोह पस्त हो गया।
भुजाली से घायल होने के बावजूद परिवार के लोगों ने न केवल डकैती विफल कर दी बल्कि हिम्मत दिखाते हुए एक डकैत को पकड़ भी लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। डकैत को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
पुलिस डकैत से पूछताछ कर रही है। कई वारदातों के खुलासे की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः तो बंद हो जाएंगे लाखों मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ेंः छात्रा को निर्वस्त्र करने वाली चार छात्राएं गिरफ्तार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें