Move to Jagran APP

Sakshi Maharaj MP Unnao: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने किया क्वारंटाइन, एसडीएम ने पीछा कर पकड़ा

Sakshi Maharaj MP Unnao यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह जिला प्रशासन ने रोक लिया है। एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने सांसद को क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 02:11 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 05:22 PM (IST)
Sakshi Maharaj MP Unnao: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने किया क्वारंटाइन, एसडीएम ने पीछा कर पकड़ा
Sakshi Maharaj MP Unnao: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने किया क्वारंटाइन, एसडीएम ने पीछा कर पकड़ा

धनबाद, जेएनएन। Sakshi Maharaj MP Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह जिला प्रशासन ने जबरन पकड़कर क्वारंटाइन कर दिया है। एसडीएम प्रेरण दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस ने पीरटांड़ थाना के समक्ष शनिवार को चेकिंग लगाकर पकड़ा। इसके बाद उन्हें शांति भवन आश्रम गिरिडीह में क्वारंटाइन कर दिया गया। साक्षी महाराज ने रोकने पर आपत्ति जताई। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से उन्होंने बातचीत की। गिरिडीह के डीसी राहुल कुमार सिन्हा से भी उन्होंने मोबाइल पर बात की लेकिन बात नहीं बनी। अंत में पुलिस-प्रशासन ने उन्हें शांति भवन गिरिडीह में ले जाकर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया। 

loksabha election banner

शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे थे साक्षी महाराज 

साक्षी महाराज शुक्रवार को यूपी से गिरिडीह पहुंचे थे। वे यहां शांति भवन आश्रम में ठहरे थे। आश्रम में उनका बराबर आना-जाना होता है। उनके आने की सूचना प्रशासन को नहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वे गिरिडीह से पीरटांड़ होते हुए धनबाद के लिए निकले थे। जिला प्रशासन को उनके बारे में तब तक सूचना मिल चुकी थी। जैसे ही उनकी गाड़ी गिरिडीह से पीरटांड़ थाना के समक्ष पहुंची, वहां बेरियर लगाकर उनकी गाड़ी रोक दी गई। एसडीएम प्रेरणा दीक्षित भी तब तक उनके पीछे-पीछे गिरिडीह से वहां पहुंच गईं। एसडीओ ने सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार उनसे 14 दिन क्वारंटाइन रहने को कहा। एसडीओ ने कहा कि दूसरे राज्य से आने वाले किसी भी व्यक्ति को झारखंड में 14 दिन क्वारंटाइन रखने का निर्देश है। साक्षी महाराज ने इस पर आपत्ति जताई।

झारखंड में लगातार सामने आ रहा दोहरा चेहरा 

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का दोहरा चेहरा लगातार सामने आ रहा है। प्रशासन भाजपा नेताओं को माैका मिलते ही क्वारंटाइन कर देता है। जबकि सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं को राज्य से बाहर आकर घूमने की पूरी आजाती है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार पिछले दिनों गिरिडीह पहुंचे थे। उन्हें प्रशासन ने क्वारंटाइन नहीं किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.