Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : भूली में सीएम पर जमकर गरजे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री, कहा- दागियों का खास 'रघुवर दास'

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि प्याज सवा सौ रुपये किलो है इसके बारे में भाजपा के लोग कुछ नहीं बोलते। मुख्यमंत्री रघुवर दास दागियों के खास हैं। भाजपा ने पांच साल जुमला में निकाला।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 09:17 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 09:17 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : भूली में सीएम पर जमकर गरजे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री, कहा- दागियों का खास 'रघुवर दास'
Jharkhand Assembly Election 2019 : भूली में सीएम पर जमकर गरजे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री, कहा- दागियों का खास 'रघुवर दास'

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि पांच सालों में रघुवर दास (Raghubar Das) की सरकार ने सिर्फ विकास का सपना दिखाया। हकीकत कुछ और है। झारखंड में सिर्फ बेरोजगारी और पलायन का बोलबाला है। भाजपा धर्म और जातपात की बात करके भोली भाली जनता से वोट मंगती है।

loksabha election banner

पायलट ने कहा कि प्याज सवा सौ रुपये किलो है, इसके बारे में कुछ नहीं बोलते। मुख्यमंत्री रघुवर दास दागियों के खास हैं। भाजपा ने पांच साल जुमलों में ही निकाल दिए। अब चुनाव में मुद्दे नहींं है तो जाति, धर्म में बांटकर और झूठ फैलाकर वोट मांगे जा रहे हैं, कहीं विकास नहीं हुआ। जनता जिस चीज से सबसे ज्यादा परेशान है, उस महंगाई पर भाजपा कोई चर्चा नहीं करती।

कांग्रेस के एजेंडे में धनबाद का विकास

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार भाषणों व घोषणाओं तक सिमट गई है। कांग्रेस हमेशा अपने वादे को पूरा करती है। धनबाद का विकास कांग्रेस के एजेंडे में है। सचिन पायलट भूली के एमपीआइ मैदान में धनबाद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक (Mannan Malik) के समर्थन में जनसभा संबोधित कर रहे थे।

भाजपा सरकार ने राज्य में कितने कल-कारखाने खोले

इधर, झरिया में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह (Purnima Neeraj Singh) के समर्थन में कतरास मोड़ नेहरू मैदान में आयोजित सभा में सचिन कहा झारखंड से भाजपा सरकार का जाना तय है। राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार से पूछना चाहता हूं कि पिछले पांच वर्षों में देश व राज्य में कितने कल-कारखाने खोले गए, कितनों को रोजगार मिला। ऐसा कुछ नहीं हुआ।

भ्रष्टाचार में लिप्त सभी नेताओं की दुकानदारी को कराएंगे बंद

सचिन ने कहा कि जनता जनार्दन हैं, इनका वोट किसी के में जेब नहीं है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र में वहां की जनता ने यह साबित कर दिया कि जनता जो चाहेगी, वहीं होगा। इस बार झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनाएं। झारखंड को सुनहरा बनाकर यहां विकास किया जाएगा। भ्रष्टाचार में लिप्त सभी नेताओं की दुकानदारी को बंद कराएंगे।

झरिया में कई पीढिय़ों से रह रहे राजस्थान के सैंकड़ों लोग

सचिन ने कहा कि झरिया में राजस्थान के सैकड़ों लोग कई पीढ़ी से रहकर व्यवसाय कर रहे हैं। इस चुनाव से यहां के नौजवान सबसे अधिक प्रभावित होंगे। लगभग 40 वर्षों से झरिया में भाजपा ने राज किया। कांग्रेस ने यहां की जांबाज, होनहार व पढ़ी-लिखी महिला को प्रत्याशी बनाया है। इस बार यहां एक नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि झरिया में बदलाव करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.