Move to Jagran APP

हवा में उड़ते नोटों के लिए बावला हुआ सिपाही

झरिया शहर में नोट लूटने के लिए झारखंड पुलिस का एक सिपाही बावला हो गया। वह नोट लूटने के लिए राहगीरों के साथ बोलेरो के पीछे दौड़ता रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 02:03 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 02:51 PM (IST)
हवा में उड़ते नोटों के लिए बावला हुआ सिपाही
हवा में उड़ते नोटों के लिए बावला हुआ सिपाही

जागरण संवाददाता, धनबाद : झरिया शहर में नोट लूटने के लिए झारखंड पुलिस का एक सिपाही बावला हो गया। वह नोट लूटने के लिए राहगीरों के साथ बोलेरो के पीछे दौड़ता रहा। जब लूट नहीं पाया तो लूटने वालों से ही झगड़ बैठा। इसे लेकर राहगीरों ने लानत-मलानत की तो सिपाही भाग खड़ा हुआ।

prime article banner

दरअसल, शनिवार की शाम झरिया थाना क्षेत्र के बंद धनसार पेट्रोल पंप के सामने से एक बोलेरो गुजरी। वह धनबाद से झरिया की तरफ जा रही थी। उस पर सवार एक युवक एक-एक कर पांच सौ, दो सौ और पचास का नोट उड़ा रहा था। यह देख नोट लूटने के लिए लोग पीछे-पीछे दौड़ने लगे। धनसार में खड़ा एक सिपाही भी नोट लूटने के लिए बोलेरो के पीछे दौड़ने लगा। नोट के लिए बोलेरो के पीछे-पीछे लोग दौड़ने लगे तो अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद जब बोलेरो नजरों से ओझल हो गई तो सिपाही ने दूसरे व्यक्ति द्वारा लूटे गए नोट छीनने शुरू कर दिए। इसे लेकर सिपाही और राहगीरों में बकझक हो गई। आसपास के लोगों ने जुटकर सिपाही की फजीहत की। कहा, अगर तुमने (सिपाही) नोट की लालच न कर बोलेरो को पकड़ने की जुगत भिड़ाई होती तो लुटाने वाला पकड़ा गया होता। इससे मामले का खुलासा होता। इसके बाद सिपाही वहां से सरक गया।

इस बाबत पूछने पर धनसार थाना प्रभारी लखन राम ने कहा कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। जहां नोट लुटाया गया वह झरिया इलाके में पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK