Move to Jagran APP

फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ पोस्ट से झरिया में बवाल, पथराव में आधा दर्जन घायल Dhanbad News

हंगामे के कई वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट हुई हैं। झरिया में सीसीटीवी भी लगे हैं। मुखबिर भी सजग हैं। इनके सहारे पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है।

By Edited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 08:11 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 02:37 PM (IST)
फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ पोस्ट से झरिया में बवाल, पथराव में आधा दर्जन घायल Dhanbad News
फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ पोस्ट से झरिया में बवाल, पथराव में आधा दर्जन घायल Dhanbad News

झरिया, जेएनएन। धर्म विशेष पर सोशल मीडिया (फेसबुक) में आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण गुरुवार को झरिया में जमकर बवाल हुआ। झरिया-ङ्क्षसदरी मुख्य मार्ग को नौ बजे से एक बजे तक चार घंटे तक लोगों ने जाम किया। टिप्पणी वायरल करने वाले विहिप कार्यकत्र्ता राजबाड़ी निवासी संजीव कुमार गिरि को गिरफ्तार करने की मांग की गई। पुलिस ने जाम हटवाया तो यहां से दर्जनों युवक राजबाड़ी रोड पहुंचे और सोनी देवी व जीतू साव की दुकानों में पथराव कर तोडफ़ोड़ की। चार बाइक व एक स्कूल वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

loksabha election banner

इस बीच मोहल्ले के लोगों ने कतरास मोड़ पहुंच विहिप कार्यालय में जानकारी दी। वहां विहिप कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। राजबाड़ी में भी कार्यकर्ता पहुंच गए और प्रशासन विरोधी नारे लगाए। एसपी (ग्रामीण), सिंदरी डीएसपी समेत झरिया पुलिस ने बुद्धिजीवियों के सहयोग से स्थिति पर काबू पाया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया किया गया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव कायम है।

राजबाड़ी में पथराव में सोनी, मिथिलेश, मीना समेत आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। यहां विहिप कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। डीएसपी एके सिन्हा, इंस्पेक्टर पीके सिंह, सरोज कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे। जवानों ने स्थिति पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। तनाव की सूचना पाकर एसपी (ग्रामीण), अमित रेणु, एसडीओ राज महेश्वरम, सीओ राजेश कुमार पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। फूसबंगला में भी एक घंटे तक सड़क जाम की गई। यहां जोड़ापोखर पुलिस ने जाम हटवाया। 

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस : हंगामे के कई वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट हुई हैं। झरिया में सीसीटीवी भी लगे हैं। मुखबिर भी सजग हैं। इनके सहारे पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है। जिस पोस्ट के कारण हंगामा हुआ उसे संजीव ने गत वर्ष 22 अक्टूबर को शेयर किया था।

फिलहाल दोनों ओर से कोई एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस छानबीन कर रही है। 

-अमित रेणु, एसपी (ग्रामीण), धनबाद

तोडफ़ोड़ करनेवालों पर कार्रवाई होगी। उनको बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। 

- राज महेश्वरम एसडीएम, धनबाद।

फेसबुक पर पैगंबर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करनेवाले दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क जाम, तोडफ़ोड़ करने  वालों पर भी कार्रवाई होगी। 

- एके सिन्हा, डीएसपी, सिंदरी प्रक्षेत्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.