Move to Jagran APP

Road Accident: तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं में हुई बढ़ोत्तरी, इस साल अब तक 25 लोगों की गई जान

पाकुड़ जिले में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जनवरी से अबतक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 43 सड़क दुघर्टनाएं हुई हैं। इन दुघर्टनाओं में अब तक 25 लोगों की जान चली गई जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:39 PM (IST)
Road Accident: तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं में हुई बढ़ोत्तरी, इस साल अब तक 25 लोगों की गई जान
पाकुड़ नगर थाने के पास नियमों को ताक पर रखकर बाइक चलाते युवक को पकड़ते पुलिस पदाधिकारी।

पाकुड़, जेएनएन। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जनवरी से अबतक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 43 सड़क दुघर्टनाएं हुई हैं, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई। जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। तेज रफ्तार लोगों की जिंदगी छिन रही है। सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन सफल नहीं हो सकी है। वहीं, वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। वाहन चालकों पर नियमित रूप से कार्रवाई नहीं होने से चालकों में पुलिस का डर नहीं देखा जा रहा है।

loksabha election banner

जागरूकता का अभाव : सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए जिला परिवहन विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है। बावजूद वाहन चालकों में जागरूकता का कोई असर नहीं दिख रहा है। सड़कों पर लगे स्पीड बोर्ड का भी वाहन चालक अनदेखा कर रहे हैं। वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर फर्राटा भरते देखे जाते हैं।

इस माह दो लोगों की हुई मौत : इस साल सितंबर माह में अभी तक 9 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। आंकड़ों के अनुसार, इस माह महेशपुर में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना हुई हैं। पाकुड़ व अमड़ापाड़ा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान गई है। जबकि महेशपुर में पांच सड़क दुघर्टना में 6 लोग घायल हुए हैं।

  • केस स्टडी वन : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहपुर में बीते 12 सितंबर को सड़क दुघर्टना में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। जबकि दो लोग घायल हो गए थे। तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से घटना हुई थी।
  • केस स्टडी टू : नगर थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा पैनम रोड स्थित डीसी कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप 17 सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई थी। युवक बाइक से पाकुड़ से अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से घटना हुई थी।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार गर्ग, जिला परिवहन पदाधिकारी, पाकुड़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.