यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देवली में सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
देवली : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बुधवार को पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना गो¨वदपुर था

देवली : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना गो¨वदपुर थाना क्षेत्र के बरवा पूर्व के ईस्ट इंडिया मोड़ की है जबकि अंबोना मोड़ के समीप दूसरी घटना घटी। घायलों में एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दुर्गापुर मिशन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बरवा ईस्ट इंडिया मोड़ के पास बुधवार की रात निरसा से धनबाद जा रही बाइक अज्ञात हाइवा की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार तीन लोगों में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान विद्यासागर कॉलोनी निरसा में अपने मामा के घर रहनेवाले सूरज दत्ता (20) पिता मांगू दत्ता व निरसा बिजली ऑफिस निवासी गोपाल ¨सह (15) पिता दिलीप सिंह के रूप में हुई है।
सूरज अपने मामा गणेश दत्ता के यहां विद्यासागर कॉलोनी निरसा में रहता था। वह अपने दो दोस्तों के साथ अपने घर धनबाद जा रहा था। तभी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा की चपेट में आ गई। हादसे में घायल व्यक्ति कंचनडीह का रहनेवाला बताया जा रहा है।
वहीं अंबोना मोड़ के समीप कोलकाता से छपरा (बिहार) जा रहा ट्रक (बीआर04 क्यू- 8711) डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। ट्रक की चपेट में आ जाने से एनएच टू पर लगी ब्रेकर लाइट व बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए। 15 दिन पूर्व आइएलएफएस की ओर से यह लाइट लगाई गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक व सहचालक को बाहर निकाला गया। इन्हें मामूली चोटें आई। ट्रक में बिस्कुट की पेटी लदी हुई थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि चालक को अचानक नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना घटी।
