Move to Jagran APP

महागठबंधन में राजद ने पलामू,चतरा और कोडरमा पर ठोका दावा

झारखंड में भाजपा को शिकस्त देने के लिए विरोधी दलों में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की बात चल पड़ी है। इस महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव के दल राजद का शामिल होना तय है।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 05:33 PM (IST)
महागठबंधन में राजद ने पलामू,चतरा और कोडरमा पर ठोका दावा
महागठबंधन में राजद ने पलामू,चतरा और कोडरमा पर ठोका दावा

धनबाद, जेएनएन। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की हार के बाद सुस्त पड़े कांग्रेस के जोश को देख दूसरे राजनीतिक दल भी रेस हो रहे हैं। झारखंड प्रदेश राजद की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने भी लगे हाथ पलामू, चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र पर दावा ठोक दिया है। 

loksabha election banner

झारखंड में भाजपा को शिकस्त देने के लिए विरोधी दलों में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की बात चल पड़ी है। इस महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव के दल राजद का शामिल होना तय है। राजद की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में महागठबंधन बना चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों में 3 पर राजद चुनाव लड़ना चाहता है। 2004 में यूपीए गठबंधन को दाैरान राजद को पलामू और चतरा सीटें मिली थी। दोनों पर राजद की जीत हुई। कोडरमा में राजद का प्रभाव है। यहां पहले पार्टी की जीत हो चुकी है। उन्होंने झारखंड की रघुवर सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि सिर्फ ठेकेदारों के काम हो रहे हैं। राज्य में अफसरशाही हावी है। इस माैके पर राजद जिलाध्यक्ष अवधेश यादव उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.