कोल उद्योग में आहूत हड़ताल रोकने के प्रबंधन के प्रस्ताव को श्रमिक संगठनों ने ठुकराया
कतरास-लोयाबाद कार्मशियल माइनिग के खिलाफ कोल उद्योग में संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत तीन दिवसीय हड़ताल को रोकने के लिए प्रबंधन ने अपने स्तर से प्रयास शुरु कर दिए हैं। लेकिन मोर्चा में शामिल सभी श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन की अपील को ठुकरा दिया है।
कतरास-लोयाबाद : कार्मशियल माइनिग के खिलाफ कोल उद्योग में संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत तीन दिवसीय हड़ताल को रोकने के लिए प्रबंधन ने अपने स्तर से प्रयास शुरु कर दिए हैं। लेकिन मोर्चा में शामिल सभी श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन की अपील को ठुकरा दिया है। लोयाबाद कोलियरी कार्यालय में हुई बैठक में मजदूर प्रतिनिधियों से हड़ताल में शामिल नहीं होने की अपील की गई। पीओ सतेंद्र सिंह ने कॉमर्शियल माइनिग से होने वाले फायदे गिनाए। बैठक में शामिल जनता मजदूर संघ व बिहार जनता खान मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि हड़ताल का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का है। वे लोग केंद्रीय नेतृत्व में दिशा-निर्देश का पालन करते हुए हड़ताल में शामिल होंगे। इधर अन्य श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने उक्त बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में जमसं नेता जय प्रकाश पांडेय, राजेद्र प्रसाद, एसएस प्रसाद, फेकू सिंह, मनोज सिंह शामिल थे। इधर ब्लाक चार कोलियरी कार्यालय में आयोजित बैठक का श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बहिष्कार कर दिया। इसके पूर्व गोविदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष मोर्चा के समर्थकों ने प्रदर्शन कर हड़ताल को सफल बनाने का अपील किया। शैलेश तिवारी, सुशील सिंह, विजय सिंह, गजेंद्र कुमार, पिनाकी मित्रा, कुमार नंदगोपाल, इबरार अंसारी, रामबचन पासवान, मंटु यादव, फुलचंद दशौंधी, राजकुमारी देवी आदि शामिल थे।