पेड़ से लटकता मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या की आशंका
नावागढ़ बेनीडीह मैदान के किनारे मंगलवार की सुबह पलाश के पेड़ के सहारे बेनीडीह क्वार्ट
नावागढ़ : बेनीडीह मैदान के किनारे मंगलवार की सुबह पलाश के पेड़ के सहारे बेनीडीह क्वार्टर निवासी रामजतन भुइयां के 32 वर्षीय दामाद दिनेश भुइयां का शव लटकता मिला। दिनेश के पैर में गहरे चोट के निशान मिले। यह देख स्वजन व स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। महुदा इंस्पेक्टर रामप्यारे राम और मधुबन थानेदार सोनू चौधरी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। दिनेश की पत्नी एक माह पहले पैतृक गांव गई हुई थी। दो पुत्री व एक पुत्र के साथ दिनेश बेनीडीह भुइयां टोला में रहता था। वह ट्रैक्टर चलाता का जीवन यापन करता था। थानेदार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।
मझलीटांड़ में छात्रा ने की आत्महत्या
गोमो बाजार: हरिहरपुर के मझलीटांड़ निवासी भूषण महतो की नाबालिग पुत्री नवम कक्षा की छात्रा सोनिया का शव घर में रस्सी के सहारे झूलता मिला। घटना 24 अक्टूबर की शाम की है। परिवार के सभी सदस्य पूजा करने तोपचांची दुर्गा मंडप गए थे। शाम सात बजे लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर वेंटीलेटर तोड़कर स्वजन अंदर गए। वह छत के कुंडी में रस्सी के सहारे झूलती मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
=============
पत्नी से विवाद के बाद पति ने मौत को लगाया गले
तोपचांची: नरकोपी गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक साव ने सोमवार की देर रात रसोई घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। स्वजनों की सूचना पर मंगलवार सुबह तोपचांची थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि रात में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे एक पुत्री तथा एक पुत्र को छोड़ गया है ।