अल्पसंख्यकों को साधने में जुटा झामुमो, आजम बने जिलाध्यक्ष Dhanbad News
विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मतदाताओं पर झामुमो की नजर है। कमेटी पुनर्गठन को अल्पसंख्यकों के बीच पैठ बनाने के नजरिए से देखा जा रहा है।
By Edited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 12:46 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा की धनबाद जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने जिला के पदाधिकारियों की सोमवार को घोषणा की। उन्होंने तेतुलमारी के मोहलीडीह निवासी मो. आजाद अंसारी को धनबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
गोविंदपुर के दलदली गांव निवासी मो. आजम को उपाध्यक्ष, टुंडी के कदैया निवासी अजीमउद्दीन अंसारी को जिला सचिव व लेदाटांड़ तोपचांची के वसीम अंसारी को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने यह जानकारी दी। उन्होंने तमाम नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है। विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मतदाताओं पर झामुमो की नजर है। कमेटी पुनर्गठन को अल्पसंख्यकों के बीच पैठ बनाने के नजरिए से देखा जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें