Move to Jagran APP

प्रवासियों की विधायक इंद्रजीत और राज ने की चिंता, धनबाद के 6 में दो विधायकों की राशि ही गई मजदूरों के खाते में Dhanbad News

Relief amount सीएम हेमंत सोरेन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन और कोरोना के मद्देनजर झारखंड के उत्तरी छोटानागुपर के विधायकों के साथ विचार-विमर्श किया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 03:48 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 05:55 PM (IST)
प्रवासियों की विधायक इंद्रजीत और राज ने की चिंता, धनबाद के 6 में दो विधायकों की राशि ही गई मजदूरों के खाते में Dhanbad News
प्रवासियों की विधायक इंद्रजीत और राज ने की चिंता, धनबाद के 6 में दो विधायकों की राशि ही गई मजदूरों के खाते में Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के कारण झारखंड से बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री मानव सेवा योजना (विधायक योजना) के तहत प्रत्येक विधायक अपनी विकास निधि से 25 लाख रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं। इसके तहत प्रत्येक लाभुक के खाते में दो हजार रुपये डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाना है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मानव सेवा योजना (विधायक योजना) के तहत जिले के सभी विधायकों ने अपनी अनुशंसाएं जिला प्रशासन को कर दी है। हालांकि कई विधायकों द्वारा देर से अनुशंसा करने की वजह से मजदूरों के खाते में अभी तक डीबीटी नहीं किया जा सका है। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने ही समय पर अनुशंसा की थी। इनके अनुशंसित मजदूरों के खाते में राशि भेज दी गई है। शेष की प्रक्रियाधीन है।

दो मई तक भेजनी थी राशि
मुख्यमंत्री मानव सेवा योजना के तहत मजदूरों को दो कैटेगरी में बांटा गया था। मजदूरों को विधायक निधि से राशि दिया जाना था। लिहाजा अनुशंसा भी विधायकों को ही करनी थी। दो मई तक उनके खाते में राशि दे दी जानी थी।

अपर्णा ने कर दी सीमा से अधिक की अनुशंसा
एक विधानसभा क्षेत्र से 1250 मजदूरों की ही अनुशंसा की जानी थी। पूर्व मंत्री व निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने 2036 मजदूरों की अनुशंसा कर दी। लिहाजा जिला योजना पदाधिकारी ने उसे स्वीकृति नहीं दी। लिखा कि लाभुकों की संख्या एवं अधिक राशि की अनुशंसा प्राप्त होने के कारण स्वीकृति नहीं दी जा सकी है। पूर्व मंत्री व टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने भी 1301 लाभुकों की सूची भेजी। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। हालांकि डीबीटी नहीं भेजी जा सकी है।

ढुलू व पूर्णिमा ने भी देर से की अनुशंसा
बाघमारा विधायक ढुलू महतो व झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भी देर से अनुशंसा की। इनकी सूची पहली मई को प्रशासन के पास पहुंची। लिहाजा यह अभी प्रक्रियाओं में उलझी हुई है। राज सिन्हा ने भी 159 की सूची देर से भेजी थी जो प्रक्रियाधीन है। उनकी पहली सूची के 347 मजदूरों के खाते में डीबीटी भेज दी गई है।

ढुलू ने प्रवासी मजदूरों के लिए नहीं की अनुशंसा
बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने प्रवासी लाभुकों के लिए एक की भी अनुशंसा नहीं की। इन्हें 2000 रुपये दिया जाना है। राज्य अंतर्गत लाभुकों के लिए 902 अनुशंसाएं की हैैं। इनमें प्रत्येक को 1000 रुपये मिलना है।

इंद्रजीत महतो     585
अपर्णा सेनगुप्ता   2036
राज सिन्हा        348
पूर्णिमा नीरज सिंह 239
मथुरा प्रसाद महतो 1301
ढुलू महतो          902


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.