Move to Jagran APP

Old Is Gold: रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर भरोसा कायम, जारी रहेगी री-इंगेजमेंट स्कीम Dhanbad News

योजना को एक दिसंबर 2020 तक विस्तार दे दिया गया है। इसके साथ ही जोन के महाप्रबंधकों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मानदेय पर दोबारा बहाल करने का अधिकार दिया गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 10:33 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 10:33 AM (IST)
Old Is Gold: रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर भरोसा कायम, जारी रहेगी री-इंगेजमेंट स्कीम Dhanbad News
Old Is Gold: रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर भरोसा कायम, जारी रहेगी री-इंगेजमेंट स्कीम Dhanbad News

धनबाद [तापस बनर्जी]। रेलवे में नौकरी जाने का दिन गिन रहे देशभर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल गई है। दो दिन बाद 30 नवंबर को जहां उनका आखिरी दिन था, वहीं अब वे एक साल और महकमे में सेवा दे सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने री-इंगेजमेंट स्कीम के तहत बहाल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हटाने का निर्णय फिलहाल वापस ले लिया है। इस संबंध में बोर्ड के संयुक्त निदेशक स्थापना एन द्वितीय एमएम राय ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया।

prime article banner

ताजा निर्णय के मुताबिक, अब इस योजना को एक दिसंबर 2020 तक विस्तार दे दिया गया है। इसके साथ ही जोन के महाप्रबंधकों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मानदेय पर दोबारा बहाल करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बहाल करने के दौरान यह भी ख्याल रखा जाए कि जल्द ही सहायक रेल चालक, लेवल-वन, टेक्नीशियन और जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति होनेवाली है। नये पैनल के मद्देनजर सेवानिवृत्त कर्मचारी बहाल किए जाएं।

रेलमंत्री की वीसी में दिया गया था निर्देशः 21 अक्टूबर को रेलमंत्री के साथ सभी जोन के महाप्रबंधकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मानदेय पर बहाल कर्मचारियों को हटाने की बात कही गई थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने यह आदेश जारी कर दिया कि एक दिसंबर के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए लागू री-इंगेजमेंट योजना को बंद कर दिया जाए। बोर्ड के आदेश के तहत धनबाद रेल मंडल ने अलग-अलग विभागों के 58 कर्मचारियों की लिस्ट जारी कर दिया था।

  • धनबाद मंडल ने इन विभागों के 58 कर्मचारियों को हटाने की जारी की थी पहली सूची
  1. ऑपरेटिंग - 16
  2. कमर्शियल - 10
  3. कोल कमर्शियल - 5
  4. इलेक्ट्रिकल ऑपरेशन - 4
  5. टीआरएस गोमो - 6
  6. मैकेनिकल कोचिंग - 2
  7. इलेक्ट्रिकल सामान्य - 1
  8. इलेक्ट्रिकल टीआरडी - 1
  9. कार्मिक - 2
  10. वित्त  -  1
  11. मैकेनिकल डीजल - 1
  12. मेडिकल - 9

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK