रांची-जयनगर हाउसफुल, रांची-पटना छठ स्पेशल को नहीं मिल रहे यात्री
धनबाद धनबाद होकर चलने वाली रांची जयनगर एक्सप्रेस हाउसफुल हो चुकी है। 18 नवंबर को चलने वाली ट्रेन में अब कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है। दूसरी ओर इसी दिन रांची से खुलने वाली रांची-पटना छठ स्पेशल ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं।
धनबाद : धनबाद होकर चलने वाली रांची जयनगर एक्सप्रेस हाउसफुल हो चुकी है। 18 नवंबर को चलने वाली ट्रेन में अब कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है। दूसरी ओर इसी दिन रांची से खुलने वाली रांची-पटना छठ स्पेशल ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं। रांची के साथ-साथ बोकारो और गोमो से भी इस ट्रेन में अपेक्षाकृत कम बुकिग हो रही है। सेकेंड सीटिग से थर्ड एसी तक काफी सीटें अभी भी खाली हैं। तड़के 3.10 पर गोमो आएगी ट्रेन :
रांची से पटना जानेवाली छठ स्पेशल ट्रेन रांची से 18 नवंबर की रात खुलेगी। गोमो में इसका आगमन तड़के 3:10 पर होगा। सुबह आठ बजे पटना पहुंचेगी। गोमो से पटना का किराया :
सेकेंड सीटिग - 140
स्लीपर - 370
थर्ड एसी - 990
सेकेंड एसी - 1330 गंगा दामोदर, मौर्य और वनांचल एक्सप्रेस नहीं चलने से धनबाद के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
धनबाद : धनबाद से पटना जाने के लिए गंगा दामोदर एक्सप्रेस सबसे अच्छी और अनुकूल ट्रेन मानी जाती है। मार्च से बंद होने के बाद से अब तक कई बार इस ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से आए संदेश के बाद धनबाद रेल मंडल ने इस ट्रेन के सभी रैक भी तैयार कर लिए हैं। माना जा रहा था कि त्योहारी सीजन में ट्रेन चलने लगेगी। लेकिन इस ट्रेन को हरी झंडी नहीं मिली। गंगा दामोदर एक्सप्रेस के साथ-साथ हटिया से गोरखपुर और रांची से भागलपुर जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस के नहीं चलने से त्यौहार के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।