Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan : श्रीराम मंदिर को लेकर भूमि पूजन से हर्षित हुए लोग, चास-बोकारो में मनाया गया दीपोत्सव

अयोध्या में राममंदिर निर्माण को भूमि पूजन के बाद बोकारो नगरी जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठी। लोग आस्था के सागर में गोते लगा रहे थे। इस दौरान वातावरण में भक्तिमय हो गया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 10:39 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan : श्रीराम मंदिर को लेकर भूमि पूजन से हर्षित हुए लोग, चास-बोकारो में मनाया गया दीपोत्सव
Ram Mandir Bhumi Pujan : श्रीराम मंदिर को लेकर भूमि पूजन से हर्षित हुए लोग, चास-बोकारो में मनाया गया दीपोत्सव

धनबाद, जेएनएन। Ram Mandir Bhumi Pujan भगवान श्रीराम लोगों के आराध्य देव हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को भूमि पूजन किया तो लोग आनंदित हो उठे। चास-बोकारो नगरी जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठी। लोग आस्था के सागर में गोते लगा रहे थे। वे प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो गए। इस दौरान वातावरण में भक्ति रस का समावेश हो गया। अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने ढंग से श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर जश्न का इजहार किया। शहर से से लेकर गांव तक राममय हो गया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी इकाइयों के अलावा, भाजपा, कांग्रेस यहां तक झामुमो नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अपने उद्गगार को व्यक्त किया ।बोकारो व चास के बड़े मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया है। इसलिए श्रद्धालुओं ने नगर के छोटे मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना की। श्रीराम मंदिर में पुरोहितों ने भगवान श्रीराम की आराधना की। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। लोगों ने भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी.., जय राम श्री राम जय जय राम.., श्रीराम लखन जानकी...आदि भजन पेश किए।  पूरे दीन लोग टेलीविजन के सामने रहे । जब तक भूमि पुजन संपन्न नहीं हो गया।

नगर में मनाया गया दीपोत्सव : श्रद्धालुओं ने संध्या में अपने घर के दरवाजे पर दीप प्रज्ज्वलित किया। नगर के विभिन्न स्थलों पर भी लोगों ने दीए जलाए। लोगों ने मिठाइयां बांटीं। कुछ लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।  चास-बोकारो के विभिन्न सामाजिक व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाया। उन्होंने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर एक कार्यालय परिसर में दीप जलाया। उन्होंने आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाया। मौके पर बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, नीना नारायण, शशि भूषण ओझा मुकुल, सुनील गोस्वामी, कमलेश राय, इंद्र कुमार झा, दिलीप श्रीवास्तव, संजय त्यागी, धीरज झा, पन्ना लाल कांदू, योगेंद्र कुमार, श्यामलोचन सिंह आदि उपस्थित थे। राष्ट्रभक्त समाज के सदस्यों ने सेक्टर चार में दीप जलाया। मौके पर धर्मवीर सिंह, देवता प्रसाद सिंह, चंद्रावली देवी, कुंदन सिंह, जसबीर सिंह, जयवीर सिंह, वीणा सिंह, केशू सिंह, अनुराधा सिंह आदि उपस्थित थे। समाज सेवाी विनोद कुमार व उनके सहयोगियों ने भी राम मंदिर के भूमि पूजन पर खुशी व्यक्त किया और समर्थकों ने दीप जलाया और पटाखा छोड़ा । चिन्मय मिशन, चास की ओर से आश्रम में सुंदर कांड का पाठ किया गया। साधकों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की महिमा का बखान किया।

इधर, राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर तीन परिसर में पौधारोपण किया गया।र आचार्य भारती के प्रफुल्लचन्द्र पाठक, सचिव दयाल कुमार ईश्वर , दीप नारायण सिंह, समीर कुमार श्रीवास्तव, भोला सिंह, चंदू राम, सुनील कुमार आदि ने पौधारोपण किया। बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से यूनियन कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों के बीच मिठाई बांटी गई। मौके पर अध्यक्ष कृष्णा राय,महामंत्री विनोद कुमार, मनोज कुमार, यूसी दुबे, जितेंद्र तिवारी, संतोष ठाकुर आदि उपस्थित थे। सहकार भारती की ओर से सेक्टर चार में दीपोत्सव मनाया गया। चास कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं सहकार भारती बोकारो के जिलाध्यक्ष परमेश्वर लाल वर्णवाल,देव नारायण सुधांशु , रामानुज प्रसाद , जवाहर प्रसाद , संतोष चौधरी , सुशील कुमार तिवारी , हिमांशु सिंह , जय प्रकाश शर्मा आदि ने दीप जलाया। भाजपा हरला मंडल के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर नौ में दीप जलाया। मौके पर ललन कुमार, ब्रज दुबे, कन्हैया लाल, राकेश मिश्रा,  विनय  कुमार आदि उपस्थित थे। पूर्व सैनिकों ने भी दीप जलाया।

दीप से रौशन हो उठा मंदिर परिसर : चास-बोकारो के विभिन्न मंदिरों में दीप जलाया गया। काली मंदिर सेक्टर दो, श्रीराम मंदिर के अलावा अन्य मंदिर दीप की रौशनी से रौशन हो उठे। काली मंदिर में भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु की महिमा का बखान किया गया।

सबके के हैं श्रीराम : चंदनक्यारी से भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राममंदिर की भूमि पूजन पर खुशी हूं। इस मौके पर उन्होंने अपने घर में दीप जलाया। साथ ही इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राम का नाम लेने से ही कलयुग में लोगों का जीवन धन्य हो जाता है। राम सबके के हैं। राम सब में हैं। ऐसे भगनाव श्री राम के जन्मस्थलि पर मंदिर निर्माण से भारत समेत पूरे विश्व का कल्याण होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.