Move to Jagran APP

राजगंज हाईस्कूल खेल मैदान को बचाने के लिए आंदोलन करेंगे लोग

राजगंज सिक्स लेन सड़क निर्माण कंपनी की ओर से आरबीबी हाई स्कूल खेल मैदान का दक्षिणी भाग क

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 08:45 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:09 AM (IST)
राजगंज हाईस्कूल खेल मैदान को बचाने के लिए आंदोलन करेंगे लोग
राजगंज हाईस्कूल खेल मैदान को बचाने के लिए आंदोलन करेंगे लोग

राजगंज : सिक्स लेन सड़क निर्माण कंपनी की ओर से आरबीबी हाई स्कूल खेल मैदान का दक्षिणी भाग की चारदिवारी तोड़े जाने का विरोध तेज हो गया है। लोगों ने कहा कि ऐसा कौन सी आवश्यकता आन पड़ी थी कि खेल का मैदान की दीवार तोड़ा गया। लॉकडाउन का फायदा उठाकर साजिश के तहत कंपनी ने चारदीवारी तोड़ी है, ताकि इलाके का एक मात्र खेल मैदान का अस्तित्व को मिटाया जा सके। 18 मई को दैनिक जागरण में छपी खबर शीर्षक '' राजगंज में खेल का मैदान का अस्तित्व खत्म '' पढ़कर बच्चे, युवा सहित बुजुर्ग वर्ग चितित हैं, क्योंकि दूसरा साफ एवं स्वच्छ कोई मैदान नहीं है, जहां लोग खेल एवं टहल सके।

loksabha election banner

विदित हो कि एनएचएआइ ने सिक्स लेन सड़क निर्माण में बाइपास के लिए खेल मैदान का एक भाग अधिग्रहण किया था। राज्यसभा के पूर्व सांसद संजीव कुमार सहित बुद्धिजीवी वर्ग ने एनएचएआइ के वरीय पदाधिकारी से मिलकर इस खेल मैदान को बचाने की कोशिश की थी। सड़क निर्माण का वैकल्पिक नक्शा भी सौंपा गया था।

===

धरोहर को ध्वस्त कर विकास नहीं चाहिए। अंतरराज्यीय खेल हो चुके इस खेल मैदान की दिवार तोड़ना ठीक नहीं है। एनएच अधिकारियों को वैकल्पिक रास्ता का नक्शा दिया गया था तो उसपर विचार करना चाहिए। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं

गुड्डू घोष, बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष ===

सड़क निर्माण कंपनी को स्कूल खेल मैदान को छेड़छाड़ नहीं करने की पूर्व में हिदायत दी गई थी। अचानक चाहरदीवारी तोड़ना कंपनी का मकसद ठीक नहीं है। जबकि बाईपास सड़क का काम 50 फीसदी भी नहीं हुआ है। लॉकडाउन के बाद जन आंदोलन करेंगे।

नरेश महतो, पूर्व मुखिया ====

कंपनी के अधिकारियों से बाइपास को लेकर पूर्व में चर्चा की गई थी। एनएचएआइ एवं सड़क बना रही कंपनी को खेल का मैदान पर विचार करना चाहिए था। लॉकडाउन के बाद इलाके में एक मात्र खेल मैदान को बचाने के लिए सोनोत संथाल समाज उग्र आंदोलन करेगी।

अनिल टुडू, महासचिव, सोनोत संथाल समाज ====

इस मैदान में जिला एवं राज्य स्तर तक का खेल का आयोजन हो चुका है। यह मैदान हमारे अतीत से जुड़ा है। सरकार को खेल मैदान को बचाने के लिए सार्थक पहल करनी चाहिए।

प्रमोद चौरसिया, अध्यक्ष, युवा समर्पण, राजगंज

====

इलाका में एक मात्र खेल मैदान को बचाना बहुत जरूरी है। बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने, सुबह-शाम घूमने के लिए आने वालों का एक मात्र मैदान है। राज्य सरकार को इस ऐतिहासिक धरोहर को पुन: स्थापित करना चाहिए।

सूरज सोनी, पंसस, राजगंज पंचायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.