Move to Jagran APP

Monsoon 2020: कोयलांचल से संताल तक समय पर सक्रिय हुआ मॉनसून, रिमझिम-रिमझिम बरस रहे बदरा

मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया पश्चिम बंगाल होकर मानसून ने धनबाद में प्रवेश किया। धनबाद में मानसून का आगमन सटीक समय पर हुआ है। इस बार मानसून अपने समय पर है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 09:08 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 01:53 PM (IST)
Monsoon 2020: कोयलांचल से संताल तक समय पर सक्रिय हुआ मॉनसून, रिमझिम-रिमझिम बरस रहे बदरा
Monsoon 2020: कोयलांचल से संताल तक समय पर सक्रिय हुआ मॉनसून, रिमझिम-रिमझिम बरस रहे बदरा

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के कोयलांचल और संताल परगना प्रमंडल में मॉनसून पहुंच गया है।आसमान में शुक्रवार शाम से ही मॉनसून सक्रिय है। शुक्रवार-शनिवार की रात भर रिमझिम-रिमझिम बारिश की फुहारें बरसीं। शनिवार सुबह से ही बारिश की लगी है। कहीं हल्की-कहीं तेज बोरिश हो रही हैं। इससे तापमान गिर गया। माैसम सुहाना हो गया है। गर्मी और उमस से परेशान लोग अब कूल-कूल महसूस कर रहे हैं। मानसून के आगमन के साथ ही अब 15 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिनभर थम-थमकर बारिश भी होगी। 15 के बाद 16 से 18 तक परिस्थिति में सामान्य बदलाव हो सकते हैं। इसके बाद फिर 19 से मानसूनी बादल बरसेंगे। 

loksabha election banner

इस बारे में मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया पश्चिम बंगाल होकर मानसून ने धनबाद में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की वजह से मानसून का अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। पर शुक्रवार को कम ऊंचाई पर मंडराने वाले बादलों ने मानसून के आगमन का एहसास करा दिया। धनबाद में मानसून का आगमन सटीक समय पर हुआ है। इस बार मानसून अपने समय पर है। 

गिरा पारा, मौसम ने ली अंगड़ाई 

मानसून के आगमन के साथ ही गर्मी से राहत मिल गई है। बादलों की आवाजाही और बारिश की वजह से पारा लुढ़क गया है। इससे मौसम ने अंगड़ाई ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच ही रहेगा। 

16 जून तक का संभावित तापमान

शनिवार अधिकतम 29 न्यूनतम 25

रविवार अधिकतम 29 न्यूनतम 24 

सोमवार अधिकतम 29 न्यूनतम 24

मंगलवार अधिकतम 30 न्यूनतम 25 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.