विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: पहाड़पुर व टनकुप्पा के बीच ट्रैफिक ब्लाक स्थगित, अब समय से चलेंगी ट्रेनें, कई की सेवा थी रद्द

By Tapas BanerjeeEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 30 May 2023 08:33 AM (IST)

रेलवे ने 30 मई और 1 जून को धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर व टनकुप्पा के बीच ट्रैफिक ब्लाक स्थगित ...और पढ़ें

धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर व टनकुप्पा के बीच ट्रैफिक ब्लाक स्थगित।
धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर व टनकुप्पा के बीच ट्रैफिक ब्लाक स्थगित।

HighLights

  1. धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर व टनकुप्पा के बीच ट्रैफिक ब्लाक स्थगित।
  2. धनबाद-रांची इंटरसिटी समेत 19 ट्रेनें मंगलवार से पुंदाग स्टेशन पर रुकेंगी।
  3. राजस्थान जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे ने 30 मई और एक जून को धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर व टनकुप्पा के बीच ट्रैफिक ब्लाक स्थगित कर दिया है। इस वजह से अब ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी। ब्लाक के कारण रेलवे ने आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस को दोनों को ओर से रद्द कर दिया था। अब यह ट्रेन पूर्ववत चलेगी। इसके साथ ही पुरुषोत्तम, कोशी व आरा-रांची एक्सप्रेस के विलंब से चलने की सूचना थी। यह ट्रेनें भी अब अपने निर्धारित समय से चलेंगी।

आज से सात जून तक पुंदाग में रुकेंगी 19 ट्रेनें 

धनबाद-रांची इंटरसिटी समेत 19 ट्रेनें मंगलवार से पुंदाग स्टेशन पर रुकेंगी। आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर रेलवे ने इस रूट की 19 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव पुंदाग स्टेशन पर दिया है।

रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, हटिया-गोरखुपर मौर्य एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची-दुमका एक्सप्रेस, हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को सात जून तक ठहराव की अनुमति दी गई है।

चार जून से दाउदपुर में भी रुकेगी मौर्य एक्सप्रेस

हटिया से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस अब दाउदपुर में भी रुकेगी। चार जून से दोनों ओर से चलने वाली ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। रेलवे ने इससे जुड़ी सूचना जारी कर दी है।

राजस्थान की ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

रेलवे ने राजस्थान जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है। 12495 बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस में एक से 29 जून तक एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जुड़ेगा। वापसी में 12496 कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में दो से 30 जून तक एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।  19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में पांच से 26 जून तक एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। वापसी में 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में आठ से 29 जून तक एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच जुड़ेगा।