28 मार्च से और महंगा होगा राजधानी, दुरंतो और शताब्दी का सफर
धनबाद अगर आप राजधानी दुरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है।
धनबाद : अगर आप राजधानी, दुरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। इन ट्रेनों का किराया नहीं बढ़ा पर फिर भी सफर महंगा होनेवाला है। नई व्यवस्था अगले साल 28 मार्च से प्रभावी हो जाएगी।
जी हां, रेलवे ने यात्रियों की जेब हल्की करने का नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। किराए में बढ़ोतरी के बजाय खान-पान सेवा शुल्क में इजाफा कर दिया गया है। पहले की तुलना में मुसाफिरों से ज्यादा कैटरिग चार्ज वसूला जाएगा। धनबाद और आसपास के यात्रियों के लिए इन ट्रेनों का किराया बढ़ना दोहरी मार होगी, क्योंकि इस रूट पर चलने वाली दोनों राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस में फ्लेक्सी फेयर भी लागू है।
धनबाद से नई दिल्ली तक का कैटरिग शुल्क
12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी
थर्ड एसी
अभी - 200
नया - 310
सेकंड एसी
अभी - 200
नया - 310
----
12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी
थर्ड एसी
अभी - 200
नया - 310
सेकंड एसी
अभी - 200
नया - 310
----
12259 सियालदह-नई दिल्ली दुरंतो
थर्ड एसी
अभी - 80
नया - 125
सेकंड एसी
अभी - 80
नया - 125
----
धनबाद से हावड़ा तक का कैटरिग शुल्क
12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
एसी चेयरकार
अभी - 165
नया - 275
एग्जीक्यूटिव क्लास
अभी - 185
नया - 385
धनबाद से रांची तक का कैटरिग शुल्क
12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस
एसी चेयरकार
अभी - 130
नया - 185
एग्जीक्यूटिव क्लास
अभी - 155
नया - 245
--इनसेट--
खाना नहीं लेने का चुन सकते हैं विकल्प
धनबाद : राजधानी सरीखे ट्रेनों में खानपान सेवा लेना अनिवार्य नहीं है। यानी यात्री चाहें तो ट्रेन में खाना नहीं भी ले सकते हैं। इसके लिए आरक्षण के आवेदन में विकल्प भी दिया गया है। अगर कैटरिग नहीं लेंगे तो उसके पैसे भी नहीं चुकाने होंगे।