Move to Jagran APP

Indian Railways IRCTC: रेल मंत्री ने पत्र लिख झारखंड को दी खुशखबरी, जसीडीह से वास्को-द- गामा के लिए चलेगी ट्रेन

Indian Railways IRCTC जसीडीह से वास्को द गामा के बीच चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक एक्सप्रेस बनकर चलेगी। यह जानकारी रेल मंत्री ने दी है। जसीडीह से ट्रेन किस दिन खुलेगी और वापसी में इस ट्रेन को वास्को द गामा से कब चलाया जाएगा यह अभी निर्णय नहीं हुआ है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 04:14 PM (IST)
Indian Railways IRCTC: रेल मंत्री ने पत्र लिख झारखंड को दी खुशखबरी, जसीडीह से वास्को-द- गामा के लिए चलेगी ट्रेन
जसीडीह से वास्को-द-गामा के लिए चलेगी ट्रेन ( फाइल फोटो)।

धनबाद [ तापस बनर्जी ]। पुणे के बाद अब झारखंड के संताल से गोआ के लिए भी सीधी ट्रेन चलेगी। रेल मंत्रालय ने बाबा नगरी देवघर के जसीडीह से वास्को-द-गामा के लिए नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी के बाद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सांसद दुबे को पत्र भेजकर जसीडीह से वास्को-द-गामा के बीच नई ट्रेन चलाने की जानकारी दी है। रेलमंत्री ने कहा है कि उन्हें यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि देवघर और गोआ को जोड़ने के लिए नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। सांसद ने इंटरनेट मीडिया में रेलमंत्री के पत्र को शेयर भी किया है। इससे पहले जसीडीह से पुणे के लिए भी सीधी ट्रेन का एलान रेलमंत्री कर चुके हैं।

prime article banner

साप्ताहिक एक्सप्रेस बनकर चलेगी ट्रेन

जसीडीह से वास्को द गामा के बीच चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक एक्सप्रेस बनकर चलेगी। हालांकि फिलहाल यह निर्णय नहीं लिया गया है कि जसीडीह से ट्रेन किस दिन खुलेगी और वापसी में इस ट्रेन को वास्को द गामा से कब चलाया जाएगा। ट्रेन के रूट और टाइम टेबल की भी अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। हालांकि माना जा रहा है कि होली के पहले रेलवे ट्रेन की घोषणा कर सकती है। अगर धनबाद होकर ट्रेन चली तो संताल के साथ साथ कोयलांचल के यात्रियों को भी गोआ की सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

सांसद की माने तो कोरोना महामारी के समय यह महसूस किया कि ज़्यादातर लोग या तो मुंबई के कल्याण या गोवा में फंसे हुए थे। उन्हें लाने में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके स्थायी समाधान के लिए जसीडीह से गोवा के लिए नई ट्रेन मिली है।

अब तक झारखंड से गोवा के लिए एक भी ट्रेन नहीं

झारखंड में तीन प्रमुख शहर हैं। रांची, जमशेदपुर और धनबाद। तीनों रेलवे के प्रमुख सेंटर भी हैं। लेकिन झारखंड से गोवा के लिए पहले से एक भी ट्रेन नहीं चल रही है। अब रेल मंत्री ने जसीडीह से वास्का-द-गामा के लिए ट्रेन चलाने की लिखित घोषणा कर झारखंड को एक बड़ी साैगात दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.